Jaipur News Today
Jaipur News Today : जयपुर शहर अपने स्थापत्य कला ऐतिहासिक इमारतों के कारण आज पूरे विश्व भर में प्रसिद्द है। अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी यहां दूर दूर से घूमने के लिए के लिए आते हैं। आपको जानकारी देंदें कि जयपुर नगर की स्थापना महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 18 नवंबर, 1727 को की थी। जयपुर नगर की स्थापना का मकसद, बढ़ती आबादी और पानी की कमी को देखते हुए आमेर से राजधानी को स्थानांतरित करना था। जयपुर को बनाने में प्रसिद्ध वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य के सिद्धांतों का पालन किया गया था।
वहीं आगामी जयपुर का स्थापना दिवस इस बार जयपुर नगर निगम हेरिटेज द्वारा भव्य रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम हेरिटेज ने तैयारियां शुरू कर दी है। 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक 1 महीने तक नगर निगम हेरिटेज के चारों विधानसभा क्षेत्र में जयपुर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान हेरिटेज वॉक, कव्वाली, बॉलीवुड नाइट, लाफ्टर शो जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि नगर निगम हेरिटेज ने इस भव्य समारोह क तैयारियां जोरों शोंरों से शुरु कर दी है। इसी को लेकर नगर निगम मुख्यालय में मेयर कुसुम यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसका प्रभारी निगम के सतर्कता शाखा उपयुक्त पुष्पेंद्र सिंह को बनाया गया।
यह भी पढ़ें:- Top 10 Big News of 8 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें
कुसुम यादव ने बताया कि जयपुर एक विरासत है इसे हम सबको मिलकर संजो कर रखना है। उन्होंने कहा कि इस बार जयपुर का स्थापना दिवस कुछ भव्य तरीके से मनाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाला ये समारोह कोई त्योहार से कम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जयपुर की स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच उपलब्ध कराया जाएगा। कुसुम यादव ने अपने वक्त्व में साफ कह दिया कि जयपुर शहर में फैल रही गंदगी से कोई भी कांप्रोमाइज नहीं किया जाएगा। निगम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही आम जनता और कलाकारों की सहभागिता के साथ जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जगमग जयपुर अभियान के तहत भी काम करेगा।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…