Jaipur Ramadan Time 2024: माहे रमजान की आमद में महज एक हफ्ता ही बाकी रह गया है। भारत में 11 मार्च 2024 को रमजान का चांद नज़र आने की संभावना है। दुबई जैसे खाड़ी देशों में एक दिन पहले चांद नजर आ जाएगा। यानी दुबई में पहला रोजा 11 मार्च को रखा जाएगा। गुलाबी नगरी जयपुर में भी माहे Ramadan को लेकर मुस्लिम बंधु तैयारी में जुटे हुए हैं। जयपुर में रमजान का पहला रोजा 12 मार्च को रखा जाएगा। हम आपको Jaipur Ramadan Time 2024 बताने जा रहे है ताकि सेहरी और इफ्तारी का क्या समय है ये आपको पता चल सके। इस पवित्र महीने में गुनाहों की माफी होती है, और नेकियों में इजाफा होता है।
यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में कब से है पहला रमजान, तारीख नोट कर लें!
पहला रोजा जयपुर में 12 मार्च को रखा जाएगा। सेहरी का समय सुबह फज्र से एक घंटे पहले का होता है। Jaipur में Ramadan 2024 की पहली सेहरी सुबह 5:22 AM पर खत्म होगी। यानी इस समय से पहले आपको खा पी लेना है। इसके बाद सेहरी की दुआ पढ़ी जाएगी। वही इफ्तारी की बात करे तो ये शाम को मगरिब की अजान से पहले होती है। जयपुर में पहली इफ्तारी शाम 6:37 PM पर होगी। साढ़े 6 बजे के लगभग मुस्लिम बंधु गुलाबी शहर में रोजा खोल सकते हैं। जल्द ही हम आपको पूरा Jaipur Ramadan 2024 टाइम टेबल भी बताएंगे।
यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan Hindi: जयपुर में यहां मिलती हैं अरब की खजूर, पैगंबर साहब ने उगाई थी!
अरबी में रमज़ान का अर्थ है जला देना या झुलसा देना। यानी इस पवित्र महीने में मोमिन के गुनाह अल्लाह तआला जला देते हैं। उसकी नेकियों में बढ़ोतरी कर दी जाती है। वही जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं। रमजान के रोजे का सवाब अल्लाह तआला खुद ईद उल फित्र के दिन देते हैं। जयपुर में ईद इस साल 9 या 10 अप्रैल 2024 को मनाई जा सकती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…