स्थानीय

Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 10 अप्रैल 2024, 30वीं सेहरी कब होगी!

Jaipur Sehri Iftar Time: पूरी दुनिया में इस समय रमजान का महीना चल रहा है। भारत और जयपुर में 9 अप्रैल 2024 को 30 तरावीह और 29 रोजे हो जाएंगे। 9 अप्रैल 2024 को जयपुर में 29वां रोजा 4:49 am पर रखा गया है। 9 अप्रैल 2024 को जयपुर में 6 बजकर 56 मिनट पर 29वां रोजा खोला जाएगा। रोजेदारों ने अलसुबह उठकर खाना पीना बनाकर फारिग होकर फज्र की नमाज अदा की। जयपुर की जामा मस्जिद में रात के समय 8 बजे तरावीह की नमाज होती है। 9 अप्रैल 2024 को जयपुर में 30वीं तरावीह होगी। तो चलिए जयपुर में 10 अप्रैल 2024 को बरोज बुधवार आखिरी रमजान का टाइम टेबल जान लेते हैं। जयपुर में 10 अप्रैल 2024 को 30वां रोजा (Jaipur Sehri Iftar Time) रखा जाएगा। 10 तारीख की शाम ईद का चांद नजर आ सकता है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 9 अप्रैल 2024, 29वीं सेहरी कब होगी!

जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 10 अप्रैल 2024
(Jaipur Sehri Iftar Time 10 April 2024)

जयपुर में इंशाअल्लाह 30वां रोजा 10 अप्रैल 2024 बुधवार को रखा जाएगा। ऐसे में 9 अप्रैल 2024 की शाम को ही 30वीं तरावीह की नमाज हो जाएगी। जयपुर में 30वीं सेहरी का समय हम आपको बता रहे हैं। जयपुर में आखिरी सहरी यानी 30वीं सेहरी 10 अप्रैल 2024 बुधवार की सुबह 4:48 बजे खत्म हो जाएगी। यानी इससे पहले आपको जो खाना पीना है वो सब कर लें। 4 बजकर 48 मिनट के बाद सेहरी का समय समाप्त हो जाएगा। फिर आपको रोजे की नियत कर लेनी है और फज्र की नमाज पढ़नी है। रोजा रखकर बुरी बातें और चुगली न करें, वरना आपको दोजख की भड़कती हुई आग में जलना पड़ेगा।

जयपुर में 10 अप्रैल 2024 को रोजा कब खुलेगा?
(Jaipur Sehri Iftar Time 10 April 2024)

Jaipur में Sehri के बाद अब Iftar Time की बात करें तो आप आखिरी रमजान यानी 30वां रोजा 10 अप्रैल 2024 बुधवार शाम को 6 बजकर 56 मिनट पर खोल सकते हैं। मतलब जयपुर में 30वें दिन की रोजा इफ्तारी 6:56 AM पर होगी, जिसके फौरन बाद ईद का चांद नजर आ जाएगा। मगरिब की नमाज रोजा खोलने के बाद पढ़ी जाएगी। आप सबको वक्त का खास ख्याल रखना है। अगर कहीं बाहर है तो वहीं पर रोजा खोल लें। जयपुर में रामगंज बाजार के आसपास वाले रोजेदारों की खास खातिरदारी करते हैं। जामा मस्जिद जो कि जौहरी बाजार में है वहां पर तरावीह की नमाज में आप शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 28 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 8 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

गुलाबी नगरी में रमजान का रूहानी माहौल

जयपुर के परकोटे वाले इलाके में इफ्तार के समय अलग ही रूहानी माहौल रहता है। रामगंज बाजार में इफ्तार की प्लेट सजने लग जाती हैं। दुकान वाले आते जाते राहगीरों को दावत देकर रोजा इफ्तार करवाते हैं। जयपुर में हिंदू भाई भी जुम्मे की नमाज के लिए जौहरी बाजार में वजू और जानमाज का इंतजाम करते हैं। गंगा जमुनी तहजीब की झलक गुलाबी नगरी में साफ तौर पर देखने को मिलती है। आखिरी रमजान के दिन तो लोग काफी जज्बाती हो जाते हैं।

ईद (Eid 2024) कब है इस साल ?

Eid ul Fitr का त्योहार इस साल 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है। क्योंकि कल 10 अप्रैल की शाम को ईद का चांद नजर आने की पूरी संभावना है। वैसे आज 9 अप्रैल को 29 रोजे मुकम्मल हो चुके हैं। ऐसे में चांद नजर आने की हल्की संभावना आज की शाम को भी है लेकिन ज्यादा कयास 10 को चांद दिखने के है। अरब देशों में भारत से एक दिन पहले ईद का चांद नजर आ जाता है। ऐसे में दुबई में ईद 10 अप्रैल 2024 को हो सकती है। आप सबको ईद की एडवांस में दिल से हार्दिक मुबारकबाद।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago