Jaipur Sehri Iftar Time: पूरी दुनिया में इस समय रमजान का महीना चल रहा है। भारत और जयपुर में 6 अप्रैल 2024 को 27 तरावीह और 26 रोजे हो जाएंगे। 6 अप्रैल 2024 को जयपुर में 26वां रोजा 4:53 am पर रखा गया है। 6 अप्रैल 2024 को जयपुर में 6 बजकर 54 मिनट पर 26वां रोजा खोला जाएगा। रोजेदारों ने अलसुबह उठकर खाना पीना बनाकर फारिग होकर फज्र की नमाज अदा की। जयपुर की जामा मस्जिद में रात के समय 8 बजे तरावीह की नमाज होती है। 6 अप्रैल 2024 को जयपुर में 27वीं तरावीह होगी, 7 अप्रैल 2024 को 28वीं तरावीह की नमाज होगी। तो चलिए जयपुर में 7 अप्रैल 2024 को बरोज इतवार रमजान का टाइम टेबल जान लेते हैं। जयपुर में 7 अप्रैल 2024 को 27वां रोजा (Jaipur Sehri Iftar Time) रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Jaipur Sehri Iftar Time : जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 6 अप्रैल 2024, 26वीं सेहरी कब होगी!
जयपुर में इंशाअल्लाह 27वां रोजा 7 अप्रैल 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में 6 अप्रैल 2024 की शाम को ही 27वीं तरावीह की नमाज हो जाएगी। जयपुर में 27वीं सेहरी का समय हम आपको बता रहे हैं। जयपुर में 27वीं सेहरी 7 अप्रैल 2024 रविवार की सुबह 4:52 बजे खत्म हो जाएगी। यानी इससे पहले आपको जो खाना पीना है वो सब कर लें। 4 बजकर 52 मिनट के बाद सेहरी का समय समाप्त हो जाएगा। फिर आपको रोजे की नियत कर लेनी है और फज्र की नमाज पढ़नी है। रोजा रखकर बुरी बातें और चुगली न करें, वरना आपको दोजख की भड़कती हुई आग में जलना पड़ेगा।
Jaipur में Sehri के बाद अब Iftar Time की बात करें तो आप 27वां रोजा 7 अप्रैल 2024 इतवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर खोल सकते हैं। मतलब जयपुर में 27वें दिन की रोजा इफ्तारी 6:55 AM पर होगी। मगरिब की नमाज रोजा खोलने के बाद पढ़ी जाएगी। आप सबको वक्त का खास ख्याल रखना है। अगर कहीं बाहर है तो वहीं पर रोजा खोल लें। जयपुर में रामगंज बाजार के आसपास वाले रोजेदारों की खास खातिरदारी करते हैं। जामा मस्जिद जो कि जौहरी बाजार में है वहां पर तरावीह की नमाज में आप शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Ramadan 2024 Day 25 Sehri-Iftar Time: भारत के 10 बड़े शहरों में 5 अप्रैल 2024 को सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें
जयपुर के परकोटे वाले इलाके में इफ्तार के समय अलग ही रूहानी माहौल रहता है। रामगंज बाजार में इफ्तार की प्लेट सजने लग जाती हैं। दुकान वाले आते जाते राहगीरों को दावत देकर रोजा इफ्तार करवाते हैं। जयपुर में हिंदू भाई भी जुम्मे की नमाज के लिए जौहरी बाजार में वजू और जानमाज का इंतजाम करते हैं। गंगा जमुनी तहजीब की झलक गुलाबी नगरी में साफ तौर पर देखने को मिलती है।
Eid ul Fitr का त्योहार इस साल 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है। क्योंकि 10 अप्रैल की शाम को ईद का चांद नजर आने की पूरी संभावना है। वैसे 9 अप्रैल को 29 रोजे मुकम्मल हो जाएंगे। ऐसे में चांद नजर आने की हल्की संभावना 9 को भी है लेकिन ज्यादा कयास 10 को चांद दिखने के है। अरब देशों में भारत से एक दिन पहले ईद का चांद नजर आ जाता है। ऐसे में दुबई में ईद 10 अप्रैल 2024 को हो सकती है। आप सबको ईद की एडवांस में दिल से हार्दिक मुबारकबाद।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…