सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत को गाने का बहुत शौक है। इस बात का पता जब उनकी बहू हिमांशी को चला। तब उन्होंने अपनी सास के इस गुण को पहचाना, उन्हें प्रोत्साहित किया।
हिमांशी ने कहा। जिस प्रकार से आदमी अपने प्रोफेशन को लेकर चलता है। उसी तरह महिलाओं को भी अपने काम से प्यार होना चाहिए। अपने प्रोफेशन की प्रति उन्हें भी अग्रेसिव सोच के साथ-साथ परफेक्शन हासिल करना चाहिए। महिलाओं को हर दिन को इंपॉर्टेंट समझते हुए काम करना चाहिए।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
हिमांशी ने कहा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। इसी दिशा में सीएम की बहू हिमांशी ने कहा कि महिला की भागीदारी काम में ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि परिवार के खर्चे में भी होनी चाहिए। प्रत्येक महिला को अपने घर के खर्च में अपनी कमाई की भागीदारी लगानी चाहिए ।उसे परिवार का सपोर्ट करना चाहिए।
इसी के साथ हिमांशी ने सरकार की work-from-home योजना के साथ अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं भी अपना एक एनजीओ चलाती हूं। जिसके तहत अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों को फ्री में विग्स प्रोवाइड करवाती हूं।
एक कार्यक्रम में चर्चा के दौरान राजस्थान सरकार के संयुक्त सचिव अजय असवान ने वर्क फ्रॉम होम योजना की विस्तृत जानकारी दी और कहा यह कर्मचारियों और बिजनेसमैन दोनों को लाभ पहुंचाती है। कार्यक्रम में जयपुर की महापौर सौम्या गुर्जर ने भी मिडवल इंडिया मध्यकालीन भारत की महिलाओं की दयनीय स्थिति से ऊपर उठती हुई महिलाओं के बारे में चर्चा की, और कहा आज की महिलाओं को ऊपर उठाने में महिलाओं को आगे आना चाहिए।
वही सक्षम संचार फाउंडेशन की संयोजक अर्चना शर्मा ने कहा महिलाओं को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए। इन्हें पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करना चाहिए। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहू हिमांशी ने अपनी सास सुनीता गहलोत का उदाहरण देते हुए उनके सपनों को साकार करने की बात कही। उन्होंने कहा हाल ही में संगीत की क्लास लेने के बाद यूट्यूब पर एलबम लांच किया है। इसी पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पुरुष अपने प्रोफेशन के बारे में एग्रेसिव सोच रखते हैं। इसी तरह महिलाओं को भी अपने प्रोफेशन के प्रति सजग होना चाहिए। पढ़ी लिखी महिलाओं को अपनी मां और सास के सपनों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।हिमांशी मंगलवार को जयपुर के होटल हिल्टन में आयोजित सेपियंस ग्रुप और सक्षम संचार फाउंडेशन के कार्यक्रम पावर ब्रच में बोल रही थी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…