Categories: स्थानीय

जयपुर की बड़ी चौपड़ फिर बनी अनूठी सियासत की साक्षी, सत्ता पक्ष व विपक्ष ने फहराया झंडा

  • ऐतिहासिक परंपरा की गवाह बनी बड़ी चौपड़
  • सत्ता पक्ष तथा विपक्ष ने निभाई परंपरा

 

जयपुर। देश भर में 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का अयोजन किया जा रहा है। 77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर का ह्दय कही जानी वाली बड़ी चौपड़ अनोखी सियासत की साक्षी बनी। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों ने अपनी परंपरा को बखुबी निभाया। बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष ने पूर्व मुखी होकर और विपक्ष ने दक्षिण मुखी होकर तिरंगा फहराया। 1947 से चली आ रही परंपरा को निभाने के लिए सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों ही बड़ी चौपड़ पहुंचे।

 

यह भी पढ़े: 15 अगस्त 1947 को जयपुर में जलाए गए थे घी के दीपक, बड़ी चौपड़ पर ऐसे फहराया गया था तिरंगा

 

गोविंद सिंह डोटासरा ने फहराया झंडा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी के नेताओं के साथ बड़ी चौपड़ पहुंचे जहां गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडा फहराया। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष आर-आर तिवाड़ी, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा, विधायक रफीक खान, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा सहित पीसीसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सत्ता पक्ष के इस परंपरा के निभाने के बाद विपक्षी दल के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भाजपा नेताओं के साथ करीब 8.30 बजे बड़ी चौपड़ पहुंचे। बड़ी चौपड़ पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष ने झंडा फहराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े: जयपुर की सबसे अनोखी जगह, जहां आज भी सत्ता पक्ष व विपक्ष फहराता है अलग-अलग दिशाओं में तिरंगा

 

भारत माता के लगाए जयकारे

1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान युवाओं की और से बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण करना शुरू किया गया था। गुलाबी नगरी की तहजीब का हिस्सा बनी इस रवायत को आज भी उसी अंदाज में मनाया जाता है। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष की और से झंडा फहराने के बाद भारत माता के जयकारे भी लगाए गए। इसके साथ ही झंडा फहराने के बाद एक दूसरे का मुंह मिठा करवाया गया।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago