लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Janmashtami 2024 : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण गमन पथ (Sri Krishna Gaman Path) बनाने की घोषणा की है। इसके माध्यम से भगवान कृष्ण से जुडे अलग-अलग तीर्थस्थलों को जोड़ा जायेगा। इसमें भगवान कृष्ण की जन्मस्थली से लेकर शिक्षा ग्रहण करने की जगह तक शामिल होंगी। यह प्रोजेक्ट राजस्थान और मध्यप्रदेश की संयुक्त पहल के तहत किया जायेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि श्रीकृष्ण गमन पथ को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पथ में उन सभी स्थानों को शामिल किया जाएगा। जहां भगवान कृष्ण ने अपने जीवन के दौरान भ्रमण किया था। उज्जैन (मध्य प्रदेश) स्थित सांदिपनी आश्रम में भगवान कृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी। जानापाव (मध्य प्रदेश) में भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। धार के पास अमझेरा में भगवान कृष्ण और रुक्मणी के अपहरण को लेकर एक महत्वपूर्ण युद्ध हुआ था। इन महत्वपूर्ण स्थलों को सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके अलावा, यह माना जा रहा है कि श्रीकृष्ण गमन पथ में राजस्थान के भरतपुर जिले का कुछ हिस्सा भी शामिल होगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के आदिवासियों में फैली रहस्यमयी बीमारी, एक दूसरे से दूर रहें पति-पत्नी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी के मंदिर में जाकर फल-फूल अर्पित किए और श्री कृष्ण की आरती की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 8 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदर्शनधारी श्री कृष्ण भगवान ने भगवद्गीता के माध्यम से पूरी दुनिया को कर्म और धर्म का अमूल्य संदेश दिया है, जो मानव जाति के लिए एक अनमोल धरोहर है। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े मार्गों को जल्द ही तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…