Categories: स्थानीय

कुंवारे लड़कों के लिए Jodhpur Betmar Fair हैं वरदान! मार खाओ-दुल्हन पाओ

Jodhpur Betmar Fair: आज के समय में अधिकतर युवा Perfect Life Partner की तलाश में रहते हैं। इसके लिए वो डेटिंग साइट, मैट्रिमोनियल साइट्स या सोशल मीडिया की मदद लेते हैं। अंत में थक हार कर मम्मी-पापा से कह देते हैं कि, आप ही हमारे लिए दुल्हन खोज दीजिए। लेकिन अब आपको अपनी दुल्हन खोजने के लिए ऐसा कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं हैं। आपको बस सिर्फ राजस्थान राज्य के जोधपुर आना हैं। यहां लगने वाला ‘बेंतमार मेला’ आपकी मदद करेगा। यहां पर आपको ऑफलाइन जीवनसाथी चुनने की छूट है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे संभव होगा? तो चलिए जानते हैं –

राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जहां के लोगों ने आज भी सदियों पुरानी परंपराओं को संजोए रखा है। यहां के पारंपरिक परिधान और खाने से लेकर त्योहारों तक में आपको पारंपरिक झलक देखने को मिल जाएगी। राजस्थान के ही जोधपुर जिले में हर वर्ष आयोजित होने वाले मरु, थार या तीज महोत्सव में आप अपना जीवनसाथी पा सकते हैं। इस मेले में आप कैसे अपना जीवनसाथी खोज सकते हैं, यह जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े –

यह भी पढ़े: लक्षद्वीप में इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं होगी एंट्री, जानें ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक का खर्चा

हाथों में छड़ी लेकर निकलती हैं महिलाएं

दरअसल, जोधपुर में बेंतमार मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यह मेला कुंवारे लड़कों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहां पर गणगौर पूजन के साथ ही कई अलग-अलग मेलों का भी आयोजन होता है। गणगौर पूजन के 6 दिन बाद धींगा गवर का बेंतमार मेला लगता है, जिसमें रात के समय जोधपुर की सड़कों पर महिलाओं का राज रहता है। इस दिन महिलाएं सज-धजकर हाथों में छड़ी लेकर निकलती हैं और सामने आने वाले लड़के की धुनाई करती हैं।

यह भी पढ़े: जोधपुर के लाल ने तैयार की श्री राम की नीली आंखें, जानें क्या है खास

बेंतमार मेले में मार खाओ-दुल्हन पाओ

कोई भी लड़का या पुरुष इन महिलाओं के सामने आता है, तो उसकी डंडे से जमकर पिटाई की जाती है। मान्यता है कि अगर कुंवारा लड़का इस रात को किसी भी महिला के हाथ से डंडे से पीट जाता है, तो उसकी शादी जल्दी ही हो जाती है। इस मेले की खास बात ये है कि, जब कोई महिला इस दौरान किसी पुरूष को मारती है, तो कोई भी पुरुष महिलाओं की बात का बुरा नहीं मानता। फिर चाहे वह जान पहचान वाला हो या अनजान हो।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago