भरतपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भरतपुर के दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यलय का उध्दाटन किया। इस मौके पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवारवाद की राजनीति पर जमकर तीर चलाए। नड्डा ने कहा भाजपा आज गर्व से कह सकती हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं। नड्डा ने कहा आज भाजपा विचारयुक्त पार्टी हैं। भाजपा ने राजनीति का एक आयाम शुरू किया हैं।
जेपी नड्डा ने कहा भाजपा अकेली ऐसी पार्टी हैं जो परिवार वाद से उपर उठ कर राजनीति करती हैं। जेपी नड्डा ने कहा भाजपा ने हमेशा से ही वोट की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को बढावा दिया हैं। भाजपा वंशवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा ने वंशवाद को खत्म कर रिपोर्ट कार्ड की राजनीति की हैं।
इस दौरान जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जम्मू कश्मीर में परिवार की पार्टी, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल परिवार की पार्टी। जेपी नड्डा ने कहा चारों और परिवारवाद ही हैं। वहीं जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस मां, बेटे और बेटी की पार्टी बन कर रह गई हैँ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा 2014 से पहले भारत को भ्रष्टाचारी के रूप में ही देखा जाता था। देश में आए दिन घोटाले ही देखने को मिलते थे। पीएम मोदी के आने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो गया। पीएम मोदी ने भारत का डंका दुनिया में बजाया हैं। पीएम मोदी के आने के बाद भारत हर जगह चर्चा में रहा हैं। इस दौरान नड्डा ने कहा जल जीवन मिशन में सबसे ज्यादा पैसा राजस्थान को मिला हैं। उसके बावजूद भी सबसे खराब प्रर्दशन राजस्थान का ही रहा हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…