Karni Sena Dispute In Jaipur: राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात 8:30 बजे राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में मकराना जख्मी हो गए तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। दोनों पक्ष मारपीट करते दिखें है और वीडियो में भी फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। मकराना के सिर से खून निकलता दिखा है और फिलहाल पुलिस इन वीडियो की जांच में जुटी है।
गोगामेड़ी की हत्या के बाद से शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात को हुई घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने में लगे थे।
महिपाल सिंह मकराना अक्सर विवादों में रहते हैं और कुछ समय पहले लोकसभा चुनाव के दौरान गुजरात में गिरफ्तारी हुई थी। वे पुरुषोत्तम रूपाला के राजपूतों को लेकर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। मकराना तो लोकेंद्र सिंह कालवी के दौर से जुड़े हैं। पद्मावत मूवी के विरोध के चलते करणी सेना सुर्खियों में आई थी। मकराना पृथ्वीराज चौहान की पीढ़ी के वंशज हैं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…