Kodamar Holi Bhilwara Rajasthan: होली का त्यौहार इस वर्ष 25 मार्च को सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरा भारतवर्ष इस दिन होली के रंगों में सरोबार होगा। इन सब के बीच चर्चाओं में रहती हैं, राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में मनाई जाने वाली विभिन्न तरह की होली सेलिब्रेशन। इसी में से एक है, मेवाड़ का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले भीलवाड़ा की कोड़ामार होली। भीलवाड़ा त्योहार मनाने के अपने अलग अंदाज के कारण अपनी एक विशेष पहचान रखता हैं।
जिले में विशेष रूप से जीनगर समुदाय अपने होली खेलने के अंदाज को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। यह समुदाय धुलंडी के दिन कोड़ा मार होली खेलने के लिए फेमस हैं। धुलंडी के दिन शहर के सराफा बाजार बड़े मंदिर के पास जिलेभर के जीनगर समाज के लोग इकठ्ठा होकर कोड़ा मार होली खेलते है।
यह भी पढ़े: Holika Dahan Story in Hindi: राक्षसी होलिका कैसे बनी देवी? पढ़े पूरी रोचक कथा
कोड़ा मार होली में तीन कड़ाव में रंग का पानी घोला जाता हैं। इसमें सूती वस्त्रों से महिलाएं कोड़ा तैयार करती हैं। इसके बाद तीन घंटों तक कोड़ा मार होली का खेल तीन बार खेला जाता है। अंत में कड़ाव पर जिसका कब्जा होता हैं, वहीं इस खेल का विजेता मान लिया जाता हैं। जीनगर समाज को मनोरंजन की दृष्टि से खेली जाने वाली कोड़ा मार होली का हर साल इन्तजार रहता हैं। होली के इस खेल में पुरुष कड़ाव में भरा रंग महिलाओं पर फेंकते हैं और इससे बचने के लिए महिलायें कोड़े से प्रहार करती हैं। यही कोड़ा मार होली का विशेष आकर्षण होता हैं। इसलिए होली पर जब भी भीलवाड़ा आए, तो इसका आनंद उठाए।
यह भी पढ़े: 2024 Holi Shayari in Hindi: अंग-अंग में छपेगा होली का रंग! इन Top 5 शायरियों के संग
स्थानीय लोग बताते है कि, भीलवाड़ा में जीनगर समाज लगभग 200 सालों से यह कोड़ा मार होली खेल रहा हैं। जीनगर समाज के बुजुर्गों ने रंग तेरस पर कोड़ा मार होली के आयोजन को शुरू किया था। तब से लेकर आज तक यह परंपरा बदस्तूर निभाई जा रही है। कोड़ामार होली यहां की शान बन चुकी हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…