Categories: स्थानीय

शहरी व ग्रामीण ओलंपिक में लाखों राजस्थानी लेंगे भाग

जयपुर। शहरी व ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है। शहरी व ग्रामीण ओलंपिक का अयोजन प्रदेश में 23 जून से 29 अगस्त तक किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण ओलंपिक में राजस्थानीयों द्वारा बढ़ चढ कर भाग लिया जाएगा। 68 दिन तक चलने वाले इस ओलंपिक में 53 लाख से ज्यादा लोगों के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया हैं। ग्रामीण ओलंपिक की बात करे तो इसमें 41 लाख 48 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाएं गए है। वही शहरी ओलंपिक में 12 लाख 36 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया हैं। शहरी व ग्रामीण ओलिंपक पर राज्य सरकार के द्वारा 130 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। शहरी व ग्रामीण ओलंपिक का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वरा 23 जून को किया जाएगा।

ग्रामीण ओलंपिक खेल में कबड्‌डी प्रतियोगिता में 12 लाख 48 हजार 622 रजिस्ट्रेशन करवाएं गए है। इसमें महिलाओं की संख्या 2 लाख 75 हजार 554 है वही पुरूष वर्ग की बात करें तो पुरूषों की संख्या 9 लाख 72 हजार 992 है। इसी तरह से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 8 लाख 1 हजार 82 रजिस्ट्रेशन करवाएं गए है। इसमें यदि महिलाओं की बात की जाए तो 74 हजार 485 महिलाएं है वही 7 लाख 26 हजार 570 पुरूष शामिल है। रस्साकशी प्रतियोगिता में 7 लाख 67 हजार 919 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है। खो- खो प्रतियोगिता में 5 लाख 82 हजार 674 रजिस्ट्रेशन प्राप्त किए गए है। वॉलीबॉल में 3 लाख 38 हजार 339 रजिस्ट्रेशन किए गए है। फुटबॉल प्रतियोगिता में 2 लाख 87 हजार 194 रजिस्ट्रेशन करवाएं गए है। शूटिंग बॉलं प्रतियोगिता में 1 लाख 31 हजार 341 रजिस्ट्रेशन हुए है।

शहरी ओलंपिक में टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए 2 लाख 72 हजार 802 रजिस्ट्रेशन करवाएं गए है। वही एथलेटिक्स में 2 लाख 62 हजार 668 रजिस्ट्रेशन करवाएं गए है। शहरी ओलंपिक कबड्‌डी के लिए 1 लाख 91 हजार 112 रजिस्ट्रेशन प्राप्त किए गए हैं।  खो-खो प्रतियोगिता के लिए 1 लाख 50 हजार 53 लोगों के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। वॉलीबॉल के लिए 81 हजार 324 लोगों के रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए है। सरकार ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बजट में 90 करोड़ की बढ़ोतरी की हैँ।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

1 day ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago