Weather Update Rajasthan: राजस्थान में उत्तरी हवा से सर्दी जोर पकड़ रही है। आने वाले दिनों में राजस्थानियों को तेज ठंड के साथ गलन का भी सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
फतेहपुर में रात का पारा 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 16 जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से भी कम रहा। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में 22 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 19 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें
पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी बढ़ने की पूरी संभावना है। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Western Dsturbance Active) हो सकता है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी, साथ ही कोहरा छा सकता है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में माइनस एक डिग्री पहुंचा पारा! सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
जगह | रात का पारा |
माउंट आबू | माइनस एक डिग्री |
भीलवाड़ा | 8.9 डिग्री |
वनस्थली | 9.5 डिग्री |
अलवर | 6.8 डिग्री |
पिलानी | 7 डिग्री |
सीकर | 6.5 डिग्री |
डबोक | 8.9 डिग्री |
एरिन रोड | 8.8 डिग्री |
चूरू | 6.4 डिग्री |
गंगानगर | 7.7 डिग्री |
अंता बारां | 9.2 डिग्री |
संगरिया | 5.2 डिग्री |
सिरोही | 7.6 डिग्री |
फतेहपुर | 3.9 डिग्री |
करौली | 8.8 डिग्री |
पाली | 9 डिग्री |
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…