जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में आज प्रातः 9.00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और गणेश निमंत्रण के साथ 15 दिवसीय सम्पूर्ण प्रदेश में चलने वाले भगवान परशुराम जयंती समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने सपत्निक श्रीमती नीलम मिश्रा, संत-महंतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणपति को निमत्रिंत किया। इस अवसर पर संत-महंतों ने विधि विधान से गणेश जी को निमंत्रित किया।
यहां उपस्थित पण्डितों ने मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, महामण्डलेष्वर बालमुकूंदाचार्य, उदासीन आश्रम के महंत प्रद्युम्न मुनि महाराज, सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड. कमलेश शर्मा, युवा जयपुर शहर अध्यक्ष अविकुल शर्मा, प्रमुख ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश भारद्वाज, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री और योग गुरु ढाका राम ने पूजा अर्चना कर गणेश निमंत्रण किया। इस अवसर पर एक रंगीन स्टीकर और भगवान परशुराम के कट आउट का विमोचन भी किया गया।
सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव हरीश मिश्रा, डी.पी. शर्मा, विजय भास्कर, अरविन्द मिश्र, हवा महल के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, सतबीर भारद्वाज, कैलाश शर्मा खोर, लक्ष्मी शर्मा, सांगानेर अध्यक्ष अशोक शर्मा, महेन्द्र गौड़, रामकुमार शर्मा, पंकज शर्मा सोडाला, रवि शर्मा सांगानेर, राघव दाधीच, महेश भारद्वाज, सहित बडी संख्या में स्टीकर विमोचन समारोह में उपस्थित थे। समारोह में महासभा के लगभग 200 ब्राह्मण समाज के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं गणमान्य विप्र बन्धु उपस्थित थे। ब्राह्मण युवाओं ने गणेश जी महाराज और भगवान परशुराम के जयकारे और नारे लगाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि 15 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारम्भ आज हुआ है, जहां प्रदेश में शोभायात्रा कीर्तन सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम 15 दिन तक चलेंगें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…