Maha Shivratri 2024: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदुओं की आस्था का यह पर्व हर साल बड़े धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाता हैं। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि-विधान से की जाती हैं। दुनियाभर के शिवभक्त इस दिन भोले बाबा को अपने-अपने तरीके से खुश करने का प्रयास करते हैं। दुनियाभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा होती हैं। यहां हम राजस्थान के पाली स्तिथ शिव मंदिर के बारे में बता रहे हैं –
राजस्थान के पाली जिले के जाडन गांव में एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण हो रहा हैं। मंदिर का आकार ‘ऊं’ के जैसा हैं। यह मंदिर 2024-25 के बीच बनकर तैयार हो जाएगा। ॐ आकृति का यह दुनिया का पहला शिव मंदिर होगा। मंदिर का निर्माण 250 एकड़ भूमि पर किया जा रहा हैं। ऊं के आकृति के मंदिर का शिलान्यास साल 1995 में हुआ था। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 10-19 फरवरी 2024 के बीच किये जाने की उम्मीद हैं।
यह भी पढ़े: Maha Shivratri 2024: भोले की भक्तन की बदौलत बना था यह शिव मंदिर, पढ़े पूरी कथा
ओम का निराकार स्वरूप धरती पर पहली बार साकार हुआ है। राजस्थान के पाली जिले की मारवाड़ तहसील के जाडन गांव में ओम की आकृति वाला शिव मंदिर लगभग बनकर तैयार हो चुका है। 10 फरवरी को ॐ मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य समारोह 19 फरवरी को होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और विशेष आकर्षण शामिल होंगे। यह मंदिर महाशिवरात्रि 2024 से पहले बनकर तैयार होगा और भक्ति का केंद्र बनकर उभरेगा।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…