Congress Free Banswar
Congress Free Banswara: कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही उसका ऐसा सफाया किया है कि पार्टी अब बांसवाड़ा में राम भरोसे चल रही है। मालवीया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है, उस दिन के बाद से अब तक दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होते समय मालवीया ने कांग्रेस मुक्त बांसवाड़ा का नारा दिया था, जो सही साबित होता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कद्दावर नेता मालवीया के जाने बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि उनके जाने से ज्यादा कुछ नहीं होगा। लेकिन अब हालात है कि पार्टी के कई नेता बीजेपी के साथ जा रहे है और दर्जनों पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। (Congress Free Banswara) पार्टी में अब गिने-चुने पार्टी पदाधिकारी ही रह गए हैं जो आने वाले समय में भी बीजेपी के साथ जा सकते हैं।
लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। जिला प्रमुख से लेकर नगर परिषद सभापति और कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। बांसवाड़ा में कांग्रेस का झंड़ा उठाने वाला भी अब दूर—दूर तक नजर नहीं आता है।
यह भी पढ़ें: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बांसवाड़ा जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र क्रमशः कुशलगढ़, घाटोल और बांसवाड़ा में विधायक होने के बावजूद संगठन में पदाधिकारियों कमी है। ऐसे में विधायक ही पार्टी का काम कर रहे हैं और (Congress Free Banswara) मालवीया लोकसभा चुनावों में हर जगह कांग्रेस को सफाया करने का दावा कर रहे हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…