Mahi Mahotsav 2024: वीरों की धरती राजस्थान में पर्यटन के लिए कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। राजधानी जयपुर और झीलों की नगरी उदयपुर समेत कई शहरों को वैश्विक पर्यटन के रूप में देखा जाता हैं। देश-विदेश से पर्यटक हर साल यहां घूमने आते हैं, जिससे प्रदेश के पर्यटन विभाग को अच्छा-खासा राजस्व मिलता हैं। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार ने बांसवाड़ा (Banswara News) जिले को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना ली हैं।
बांसवाड़ा को राजस्थान में ‘100 द्वीपों वाले शहर’ के नाम से भी प्रसिद्धि प्राप्त हैं। जिले को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन विभाग (Tourism Department) के सहयोग से चार दिवसीय ‘माही महोत्सव’ हो रहा हैं। यह महोत्सव 15 से 18 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव का उद्देश्य PM Narendra Modi और CM Bhajan Lal Sharma की मंशा के अनुरूप द्वीपों को लक्षद्वीप की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़े: कुंवारे लड़कों के लिए Jodhpur Betmar Fair हैं वरदान! मार खाओ-दुल्हन पाओ
माही महोत्सव से पूर्व 1 से 14 फरवरी तक प्री इवेंट एक्टिविटी आयोजित हो रही हैं। इसकी अगुवाई जिला कलेक्टर कर रहे हैं। सभी अधिकारियों को विभागवार दायित्व दिए गए हैं। जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश माध्यम से माही महोत्सव पर जानकारी दी जा रही हैं। महोत्सव में बच्चों द्वारा पेंटिंग इत्यादी गतिविधियां शामिल रहेंगी। मुख्य थीम आइलैंड टूरिज्म पर आधारित होगी।
यह भी पढ़े: रतन टाटा देंगे लक्षद्वीप आईलैंड को बड़े तोहफे, कर दिया ऐलान
चार दिवसीय कार्यक्रम में चाचाकोटा आइलैंड पर दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य गततिविधियां जैसे वाटर स्पोर्ट, हॉट एयर बलून, बोट पेरासेलिंग इत्यादि आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस, एमबीसी, स्कूल और अलग-अलग बैंड शोभायात्रा में शामिल होंगे। साइकिलिंग द्वारा भी लोगों को इस महोत्सव से जोड़ा जाएगा। पर्यटन विभाग Mahi Mahotsav 2024 को सफल बनाने के लिए समुचित तैयारियां कर रहा हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…