स्थानीय

Shiv Singh vs Mahipal Makrana: गोगामेड़ी की हत्या से जुड़ी है शिव और महिपाल की जंग, जल्द होगा बड़ा खुलासा!

Shiv Singh vs Mahipal Makrana: दिसंबर 2023 में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे थे। इस हत्याकांड को अभी 6 महीने का समय भी नहीं बिता था उससे पहले ही दों राजपूत नेता एक दूसरे के खून के प्यास हो गए है। यह बात किसी से छूपी नहीं है कि शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। शुक्रवार रात को हुई घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों ही गुट लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करते आए हैं।

संगठन कई हिस्सों में बंटा

करणी सेना के लोकेंद्र सिंह कालवी पद्मावत मूवी को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया और इस दौरान करणी सेना दो गुटों में बंट गई। इनमें कालवी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, अजीत सिंह की श्री राजपूत करणी सेवा समिति और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणाी सेना बन गई।

वर्चस्व की लड़ाई में एक दूसरे के खून के प्यास हुए महिपाल सिंह और शिव सिंह

वर्चस्व की लड़ाई

राजधानी जयपुर में शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना के बीच फायरिंग हो गई। इस घटना में मकराना जख्मी हो गए है और खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

महिपाल की पत्नी ने बताई सच्चाई

महिपाल की पत्नी वर्षा ने बताया की धोखे से बुलाकर हमला किया गया है। उन्होंने पहले से लोग इकट्‌ठा कर रखे थे और फिर उन्हें बुरी तरीके से मारा। गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखे से मारा गया था। फायरिंग शिव सिंह की तरफ से हुई है और उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। मकराना ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Narendra Singh

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

11 घंटे ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago