Makar sankranti jaipur: रंग बिरंगा आसमान और हर ओर सिर्फ वो काटा या कटवाया की आवाजें। ये माहौल होता है जयपुर का मकर सक्रांति के दिन। जिसमें आठ साल ही नहीं अस्सी साल के पतंगबाज भी शामिल होते हैं। पतंगबाजी के शौकीन छतों पर इकट्ठा होकर घंटों पेच लड़ाते हैं। makar sankranti jaipur की छुट्टि 15 जनवरी को दी जा रही है। पतंगों का उत्सव मकर सक्रांति इसलिए ही जयपुर के लोगों का पसंदीदा त्योहार होता है। ऐसे ही एक पतंगबाजी के शौकीन हैं उस्ताद अजीज खान। जो 74 साल की उम्र में भी पतंग उड़ाने में जवानों को पीछे छोड़ देते हैं।
यह भी पढ़ें: 22 जनवरी को जयपुर में रहेगा अवकाश, होगी भजन और सजावट प्रतियोगिता
उस्ताद अजीज खान बताते हैं, उनके पिता भी पतंग उड़ाने में माहिर थे। उन्हीं को देखकर पतंग उड़ाना शुरू किया। करीब 12 साल तक पतंग छतों पर ही उड़ाते रहे। फिर इस पतंग पूरे नियमों से उड़ाना शुरू किया। जो धीरे—धीरे छतों से उन्हें खुले मैदान तक ले गया।
पतंग की हर बारीकी को जानने वाले अजीज खान को जयपुर में पतंग उस्ताद के नाम से भी जाना जाता है। वे गुलाबी नगरी सीनियर काइट फ्लाइंग एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं। उनकी हर पतंग—डोर की जानकारी हो या पेच लड़ाने के हुनर के कारण ही पतंगबाजों के बीच में उस्ताद के नाम से जाने जाते हैं। यही नहीं उनसे पतंगबाजी सीखने के लिए भी लोग आते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: आधा श्लोक पढ़कर श्रीराम को बताया मांसाहारी, Annapoorani Movie ने ऐसे किया खेल
बचपन से जवानी के हर पड़ाव को पार करने के बाद भी अजीज भाई में पतंग उड़ाने का जोश कम नहीं हुआ है। जीवन के सत्तरवे दशक को पार करने के बाद भी आज वे पतंग उसी जोश से उड़ाते हैं। यही नहीं Makar sankranti jaipur एक ही पतंग से कई पेच काटते हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…