स्थानीय

Maru Mahotsav Jaisalmer में स्वाति मिश्रा की परफॉर्मेंस से लेकर क्या-क्या कार्यक्रम होंगे, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर। Maru Mahotsav Jaisalmer की शुरूआत आज 22 फरवरी से हो चुकी है और इस विश्व विख्यात मरू महोत्सव (Desert Festival 2024) में भारत समेत दुनियाभर के पर्यटक हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरूआत भव्य शोभायात्रा और लोक लहरियों की गूंज तथा कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ की गई है।

मरू महोत्सव में ये अतिथिगण रहे उपस्थित

Maru Mahotsav Jaisalmer के शुभारंभ कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, नगरपालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित, जिला कलेक्टर प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सीमा सुरक्षा बल 87 बटालियन के समादेष्टा रणवीरसिंह, सहित अतिथियों उपस्थित रहे जिन्होंने सालम सागर तालाब पर स्थित नेपालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। यह पूजा महन्त प्रयागगिरी एवं पूजारी कन्हैया मराज ने विधिवत् रूप से कराई। इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोकरण के मैदान में शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महन्त प्रतापपुरी, उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार ने इस 4 दिवसीय मरू महोत्सव का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें : Mayad Bhasha Rajasthani: मायड़ भाषा में शायरी, मिसरी सी मीठी लगेगी, अभी भेजे

मरू महोत्सव में हुई रोचक प्रतियोगिताएं

Maru Mahotsav Jaisalmer के दौरान सर्वाधिक रोचक प्रतियोगिता ‘मिस्टर पोकरण’ में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार फलौदी के ‘अभिषेक छंगाणी’ मिस्टर पोकरण चयनित हुए।जबकि महिलाओं में पोकरण निवासी ‘अंतिमा खत्री’ को मिस पोकरण चुना गया। महिलाओं की मटका रेस केंकू विजेता रही। साफा बांधो प्रतियोगिता भेरुलाल विजेता रहे। जबकि, पुरुषों एवं महिलाओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता में पीएल जिम की टीमें विजेता रही।

4 दिन चलेगा मरू महोत्सव

22 फरवरी से शुरू हुआ मरु महोत्सव-2024 तक चलेगा। इस दौरान जैसलमेर में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बार स्वर्ण नगरी जैसलमेर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां पर चौराहों की सजावट के साथ ही एतिहासिक स्थलों पर रंग बिरंगी रोशनी की गई है। देशी-विदेशी सैलानियों में भी मरु महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें : Rajasthani Bhasha Divas: मायड़ भाषा में राजस्थान पर लिखी गई शानदार कविता, यहां पढ़ें

22 फरवरी को हो रहे ये कार्यक्रम

आज 22 फरवरी को जैसलमेर में सुबह 8.30 बजे सोनार दुर्ग में स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती करने के साथ ही 9.30 बजे गड़ीसर झील से सोनार दुर्ग होते हुए पूनम सिंह स्टेडियम तक शोभा यात्रा निकली। सुबह 11 बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आकाश में गोल्डन बलून छोड़ कर महोत्सव का आगाज किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे से आईलव जैसलमेर फॉउन्डेशन द्वारा डाईन विथ जैसलमेर का आयोजन किया जा रहा है।

22 फरवरी को हो रही ये प्रतियोगिताएं

Maru Mahotsav Jaisalmer में शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से विदेशी पर्यटकों एवं भारतीयों की सहभागिता से साफा बांधों प्रतियोगिता, मूमल महेन्द्रा, मूछ प्रतियोगिता, मिस मूमल, मिसेज डेजर्ट, मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आज शाम 6.30 बजे पूनमसिंह स्टेडियम में आईकन्स ऑफ जैसलमेर का सम्मान किया जायेगा। इसमें पद्मश्री अनवर खान बईया एवं पेपे खान को सम्मानित किया जा रहा है। शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक सन्स ऑफ द सोईल्स कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें पदमश्री अनवर खान बईया, पेपे खान एवं मेरे राम आयेंगे फेम स्वाति मिश्रा द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही स्थानीय बॉलीवुड सेलिब्रिटी बैण्ड द्वारा भी प्रस्तुति दी जायेगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago