जयपुर। जयपुर हेरिटेज नगर निगम में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है। मेयर मुनेश गुर्जर तथा अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा के बीच लम्बे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है। और अब एक बार फिर से दोनों के बीच इस कॉल्ड वॉर ने बड़ा रूप ले लिया है। ट्रांसफर के डेढ़ माह बाद भी राजेंद्र वर्मा के खिलाफ मुनेश गुर्जर मोर्चा खोल दिया है। गुर्जर ने इसका विरोध जताया है।
यह भी पढ़े: RAJASTHAN CHUNAV: क्या केकड़ी से रघु शर्मा को फिर मिलेगा मौका या भाजपा खिलाएगी कमल, जानिए सियासी हाल
आम जनता हो रही परेशान
मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा बड़े पदों पर बैठे अधिकारी ट्रांसफर होने के बाद भी निगम में ही है। नए पद जॉइन करने के बावजूद भी नगर निगम से मोह नहीं छूट रहा है। अधिकारियों का मोह आम जनता पर भारी पड़ रहा है। यही कारण है की आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
राज्य सरकार से शिकायत
जन प्रतिनिधियों को अपने काम के लिए नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे है। काम करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मुनेश गुर्जर ने कहा वह इसकी शिकायत राज्य सरकार से करेंगी। गुर्जर ने बताया की नगर निगम हेरिटेज में कई ऐसे अधिकारी है। जिनका ट्रांसफर कब का हो चुका है। ट्र्रांसफर होने के बाद दूसरी जगह जॉइन भी कर लिया उसके बावजूद भी निगम में काम कर रहे है।
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई
गुजर्र ने कहा अधिकारियों को एडिशनल चार्ज देने को लेकर किसी तरह का आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे अधिकारियों की नोट शीट लिख कर नगर निगम कमिश्नर को भी दी है। ताकी लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…