उदयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में हर किसी की जुबान पर यही मुद्दा छाया हुआ है। चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्या कांग्रेस सरकार रिपीट करेंगी या फिर भाजपा सत्ता में वापसी करेंगी। विधानसभा चुनाव से पहले मेवाड़ में हुए उपचुनाव का भी बोलबाला हो रहा है। मेवाड़ मे कई ऐसे उपचुनाव हुए जो काफी चर्चाओं में रहे। इन उपचुनावों मे कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई। एक ऐसी भी सीट रही जहां से मुख्यमंत्री विधायको वहां उपचुनाव करवाए गए।
यह भी पढ़े: झीलों की नगरी में आजादी से पहले बना ऐसा ट्रेक, जिस पर दौड़ेगी हैरिटेज ट्रेन, दिलाएगी जन्नत से अहसास
पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा का किस्सा
पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा का किस्सा भी काफी दिलचस्प रहा। रधुवीर सिंह मीणा सलूम्बर से विधायक थे, मीणा को लोकसभा से सांसद का टिकट दिया गया। जिसके कारण उपचुनाव करवाए गए। इस उपचुनाव मे रघुवीर मीणा की पत्नी बसंती के सर जीत का सहरा बंधा। वहीं दूसरी और रघुवीर सिंह सांसद बने।
राजस्थान के चाणक्य का हुआ निधन
राजस्थान के चाणक्य कहे जाने वाले मेवाड़ वागड़ से राजस्थान के सीएम हरिदेव जोशी का 1995 में निधन हो गया था। कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन के बाद बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ। जहां भाजपा के भवानी जोशी ने जीत दर्ज की वहीं कांग्रेस के दिनेश जोशी को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े: G-20 summit Delhi News: मोदी सरकार ने G-20 से पहले विपक्षी गठबंधन की उड़ाई नींद, कांग्रेस का बड़ा आरोप
बेटे को नहीं मिली जीत
वागड़ की सागवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक भीखा भाई का निधन हो गया। जिसके बाद इस सीट पर भीखा भाई के बेटे सुरेन्द्र ने दावेदारी की। भाजपा से कनकमल कटारा मैदान में थे। 2003 में हुए उपचुनाव में सुरेंद्र को हार का सामना करना पड़ा।
बेटी ने विजय की प्राप्त
भाजपा के दिग्गज नेता रहीं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी को निधन कोरोना काल के दौरान हुआ। माहेश्वरी के निधने के बाद 2021 में उपचुनाव करवाए गए। इस उपचुनाव में किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की।
पत्नी को उतारा मैदान में
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट से विधायक रहे गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन होने के बाद 2021 में इस सीट पर उप चुनाव हुए। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को मैदान में उतारा। कांग्रेस के टीकट पर चुनाव लड़कर प्रीति ने विजय प्राप्त की।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…