ब्यावर। इस साल के अंत में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। राजस्थान में चुनाव को देखते हुए प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में राजस्थान चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में नहीं सहेगा राजस्थान महाअभियान की शुरुआत की हैं। कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी यह अभियान एक अगस्त तक जारी रहेगा। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी जिला देहात अजमेर ने भी नहीं सहेगा राजस्थान महाअभियान की शुरुआत की है।
भाजपा ने किया नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का आगाज
भारतीय जनता पार्टी के जिला देहात एंव मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चांग गेट के अंदर स्थित स्वामी कुमरानंद सर्किल पर एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने भाजपा जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के सानिध्य में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मंचासीन कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में नहीं सहेगा राजस्थान के पेम्पलेट लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा ने कहा कि विगत साढ़े चार सालों में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
भूतड़ा ने कहा कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में अपराध बेलगाम सा हो गया है। प्रदेश में पेपर लीक जैसे मामले बढे है जिसके चलते बेरोजगार युवाओं को भारी परेशानी उठानी पडी है। वहीं दलित अत्याचार एवं महिला अत्याचार के मामले भी पिछले साढ़े चार साल में काफी बढ़े है, प्रदेश में किसान की हालत भी खराब हो रही है। भूतड़ा ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं, मंदिर के पुजारी सुरक्षित नहीं प्रदेश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है, जिसको लेकर समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन किया है। भूतड़ा ने कहा कि जब इस प्रदेश में विधायक और मंत्री ही सुरक्षित नहीं तो सरकार आम जनता की सुरक्षा क्या करेगी।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…