जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गर्माने लगी हैं। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किए जाने के बाद यह मुद्दा उठने लगा हैं कि क्या कांग्रेस राजेंद्र गुढ़ा से किनारा कर लेगी। हालांकी कांग्रेस प्रभार सुखजिंदर सिंह रंधावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को वरीयता देनी शुरू कर दी हैं। मंत्रियों व विधायकों से ज्यादा कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जा रही हैं। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा मंत्री और विधायक किसी भी पार्टी से आकर बन सकते हैं, लेकिन कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का ही होगा।
रंधावा ने यह साफ कर दिया हैं कि अब कार्यकर्ताओं को मंत्रियों व विधायकों से ऊपर वरीयता दी जाएगी। रंधावा ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लीडर हैं। मंत्री और विधायक लीडर नहीं हैं। रंधाव ने अपनी बात रखते हुए कहा की विधायक और मंत्री तो किसी भी पार्टी से आकर बन सकता हैं। कार्यकर्ता हमेश पार्टी का ही होता हैं।
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा हम स्वीकार करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वो सम्मान नही मिल सका कुछ कमी रही हैं। रंधावा ने इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया की यह कमी आगे नहीं रहेगी। इस कमी को पूरा किया जाएगा। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा राजस्थान में एनएसयूआई तथा यूथ कांग्रेस सबसे मजबूत हैं। रंधावा ने बात को स्वीकारते हुए कहा हम मिलकर इस कमी को पूरा करेंगे। आगे से हर लीडर का पूरा सम्मान दिया जाएगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…