स्थानीय

गणेश चतुर्थी 7 सितम्बर को, 6 को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोजत की 3100 किलो मेहंदी से सिंजारा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर (Moti Dungri Jaipur Ganesh Ji) में इस बार गणेश चतुर्थी पर्व भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 7 सितम्बर 2024 को मनाया जा रहा है। 9 दिन तक चलने वाले इस उत्सव की शुरूआत 31 अगस्त को पुष्य नक्षत्र पर भगवान गणेश के पंचामृत अभिषेक के साथ हो चुका है। इस दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा का 251 किलोग्राम दूध, 25 किलोग्राम बूरा, 50 किलोग्राम दही, 11 किलोग्राम शहद और 11 किलोग्राम घी से अभिषेक किया गया। इस मौके पर 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस उत्सव के दौरान 1 सितम्बर की शाम 7 बजे मंदिर परिसर में ध्रुपद गायन कार्यक्रम भी रखा गया है। माना जाता है कि भगवान गणेश जी को ध्रुपद गायन सबसे प्रिय है। वहीं, 2 वी 3 सितम्बर की शाम को कत्थक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भोग कार्यक्रम

मोती डूंगरी गणेश मंदिर (Moti Dungri Jaipur Ganesh Ji) महंत महंत कैलाश शर्मा के मुताबिक 4 सितम्बर बुधवार को मोदकों की भव्य झांकी मंदिर में भगवान श्री गणेश के समक्ष सजाई जा रही है। इस झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5 बजे से शुरू हैं। इसी दिन मंदिर में बाहर से आया प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा। इस झांकी का मुख्य आकर्षण 251-251 किलोग्राम के 2 विशाल मोदक बन रहे हैं। इन दोनों के अलावा 51-51 किलोग्राम के 5 मोदक, 21-21 किलोग्राम के 21 मोदक, 1.25-1.25 किलोग्राम के 1100 मोदक और हजारों की संख्या में अन्य छोटे मोदक रखे जा रहे हैं। यह पूरी प्रसादी बनाने में लगभग 2500 किलोग्राम शुद्ध घी, 3 हजार किलोग्राम बेसन, 9 हजार किलोग्राम शक्कर और करीब 100 किलोग्राम सूखे मेवों का उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Nahar Ke Ganesh Ji Jaipur: जानें उल्टे स्वास्तिक वाले भस्म के गणेश का रहस्य

6 सितंबर को सोजत की 3100 किलो मेहंदी से सिंजारा

मोती डूंगरी गणेश मंदिर (Moti Dungri Jaipur Ganesh Ji) महंत के अनुसार जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में 6 सितम्बर को सिंजारा मनाया जा रहा है। इसी दिन महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में गणेश जी को 3100 किलो मेहंदी धारण कराई जा रही है जो पाली के सोजत (Moti Dungri Mehandi From Sojat) से मंगवाई है। मेहंदी धारण के बाद इसे श्रद्धालुओं को भी वितरित किया जाना है। मेहंदी प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंदिर परिसर में 5 स्थानों पर की जा रही है। मेहंदी वितरण पूजा के बाद रात्रि 7.30 बजे से किया जाएगा। महिला एवं कन्याओं के लिए डोरा एवं मेहंदी की व्यवस्था अलग पंक्ति में की जा रही है। मोती सूत्र महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में बांध सकते हैं। इसी दिन भक्ति संध्या व रात्रि जागरण का आयोजन भी है तथा शयन आरती 10 बजे होगी।

6 सितंबर को ही गणेशजी का विशेष श्रृंगार

6 सितंबर को ही भगवान गणेश जी महाराज (Moti Dungri Jaipur Ganesh Ji) का विशेष श्रृंगार भी किया जा रहा है जिसमें भगवान को स्वर्ण मुकुट भी धारण करवाया जा रहा हे। यह मुकुट गणेशजी को साल में सिर्फ एक बार गणेश चतुर्थी के दिन ही धारण कराया जाता है। इसी दिन भगवान को विशेष पोशाक धारण करवाई जा रही है और उन्हें चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जा रहा है। गणेशजी को श्रृंगार के दौरान नौलखा हार भी पहनाया जा रहा है जिसमें मोती, सोना, पन्ना, माणक आदि के भाव स्वरूप दर्शाए गए हैं। यह नौलखा हार महंत परिवार ने 3 महीने में तैयार किया है।

7 सितंबर को सुबह 4 बजे से दर्शन शुरू

मोती डूंगरी पर गणेश मंदिर (Moti Dungri Jaipur Ganesh Ji) में जन्मोत्सव मुख्य दिन 7 सितम्बर को दर्शन सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ शुरू हो रहे हैं। इसके बाद विशेष पूजन सुबह 11.20 बजे, श्रृंगार आरती 11.30 बजे, भोग आरती दोपहर 2.15 बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे और शयन आरती रात्रि 11.30 बजे होगी।

8 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा

8 सितंबर को भगवान श्री गणेश (Moti Dungri Jaipur Ganesh Ji) शहर भ्रमण पर निकलेंगे जिस दौरान उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा शाम को मोती डूंगरी मंदिर से प्रारंभ होकर एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, नाहरगढ़ रोड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर तक पहुंचेगी।

लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago