स्थानीय

बाघिन रानी ने क्यों दिया सफेद शावक को जन्म,जानें वजह

Mutation Breeding In Hindi: जयपुर में स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजीकल पार्क में फिलहाल खुशी की लहर है। कारण है नाहरगढ़ की बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। बाघिन रानी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। डॉक्टरों की मौजूदगी में इन शोवकों को जन्म हुआ है। लेकिन कमाल की बात ये है कि इन तीनों शावकों में 1 सफेद और 2 गोल्डन कलर के शावक हैं। फिलहाल लोगों में ये जिज्ञासा का विषय बना हुआ है कि शावक का सफेद कलर कैसे हुआ। जबकि मां रानी का तो सुनहरा कलर है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या कारण है।

बायोलॉजीकल पार्क में नन्हें शावकों के जन्म के बाद अब लोगों में ये जानने की इच्छा हो रही है कि आखिर ऐसा कैसे संभव है कि बच्चों का कलर मां से अलग हो साथ ही सफेद कलर के शावक होना लोगों को बड़ा दिलचस्प कर रहा है। दरअसल इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। जिसको जानने के बाद आपकी जिज्ञासा शांत हो जाएगी।

साइंस से जुड़ी  जानकारियों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।

म्यूटेशन है कारण

जब भी किसी इंसान या फिर जानवर के जीन मौजूद होता है। इस जीन के DNA में किसी भी प्रकार का स्थाई परिवर्तन होता है तो उसे उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) कहा जाता है। और जब कोशिकाओं को विभाजन होता है तब यह किसी दोष के कारण पैदा होता है। इसके अलावा पराबैंगनी विकिरण की वजह से भी हो सकता है। कई मामलों में ये रासायनिक तत्व के बदलाव या वायरस से भी हो सकता है। इससे मनुष्यों या फिर जानवरों में कई तरह के शारीरिक परिवर्तन देखे जा सकते हैं। जैसे कई इंसानों की आँखों का रंग भूरा या नीला होनां इसी म्यूटेशन का परिणाम है। यही वजह है कि रानी बाघिन के शावक का कलर भी सफेद है। अब आप लोग समझ गए होंगे कि किसी इंसान की आंखों का कलर भूरा या नीला कैसे होता है। साथ ही जानवरों में रगं बदलने की प्रक्रिया कैसे होती है।

अक्षय तृतीया पर दी खुशखबरी

विश्वभर में बाघों की घटती जनसंख्या को देखते हुए बाघिन रानी ने अक्षय तृतीया के दिन सभी को खुशखबरी दी है। आपको बता दें बाघिन रानी को 2021 में जयपुर लाया गया था। इसके बाद बाघ शिवाजी को लाया गया। दोनों का जोड़ा बनाया गया और इसका नतीजा ये निकला कि बाघिन ने एक साथ तीन शावकों को जन्म दिया। इस खबर के बाद पर्यावरण प्रेमी बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: Government News: राजस्थान में लाखों अफसर-कर्मचारियों ने छुपाई प्रॉपर्टी की जानकारी, एजुकेशन-पुलिस वाले टॉप पर

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Saya Chouhan

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago