Nagaur Missing Student Case: नागौर में एक लापता छात्र की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपी रसूल मोहम्मद एक समलैंगिक ग्रुप चलाता था। इस ग्रुप के जरिए वह कम उम्र के बच्चों को जोड़कर उन्हें अपना शिकार बनाता था।
पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने एक सोशल मीडिया ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप में किशोरों को टारगेट कर जोड़ा जाता है और उन्हें भद्दे वीडियो और मैसेज भेज कर टारगेट किया जाता था। एक बार किशोर इस चक्रव्यूह में फंस जाते तो उन्हें फिर ब्लैकमेल किया जाता था। मृतक किशोर यश को भी इसी तरह फंसाया गया था।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Board ने बताया 100/100 नंबर लाने का नया फॉर्मूला, जानें कैसे
नागौर जिले में एक किशोर छात्र (Nagaur Missing Student Case) काफी समय से लापता था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि रसूल मोहम्मद नामक आरोपी ने उसके साथ कुकृत्य करने का प्रयास किया था और इसके बाद उसकी हत्या कर शव को एक बोरे में बंद कर गोबर के ढेर में छिपा दिया था।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: लालची नेताओं को मिली नसीहत ..! Gehlot के खास ने खोल दी पूरी पोल
इस मामले का खुलासा होने पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। जांच के दौरान उसका मकान अतिक्रमण में बना पाया गया। इस पर स्थानीय प्रशासन ने उसके घर को तुरंत ही बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया था।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…