इंसान में हौसला हो तो वो क्या नहीं कर सकता यही साबित किया है राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ने। नंदिनी ने मुंबई के एक कार्यक्रम में मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज अपने नाम किया। शनिवार देर रात हुए इस इवेंट में पिछले साल विजेता रही मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया।
19 वर्ष की नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग सेकेंड रनरअप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनरअप घोषित की गई। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और वे वहां पुरानी सब्जी मंडी में रहते हैं।
विपरीत परिस्थितियों में मिलती है सफलता
पहचान बनाने के लिए कई बार इंसान को असफलताओं का सामना भी करना पड़ता है। करियर और जीवन में कठिनाइयों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इंसान को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चुनौतियों का सामना करना आवश्यक होता है। जीवन में असफलताएं तो मिलती हैं, उनसे सीखने पर ही जीत हासिल होती है। रतन टाटा को इंस्पिरेशन मानने वाली नंदिनी प्रिंयका चैपड़ा से भी इंस्पायर हैं। नंदिनी ने प्रोग्र्राम में ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि वे बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के साथ इस ब्यूटी प्रतियोगिता की तैयारी भी कर रही थी।
टीवी शो देखकर होती थी इंप्रेस
पिता सुमित गुप्ता बताते हैं कि नंदिनी बचपन से ही मॉडलिंग पसंद करती थी। टीवी में कोई भी शो देखने पर वे मॉडल्स की तरह ही बिहेव किया करती थी। कैटवॉक और मेकअप करना तो चार साल की उम्र से ही शुरू हो गया था। मॉडलिंग में जाने को लेकर इच्छा उन्होंने 9वीं में जताई। पिता के अनुसार मॉडलिंग को लेकर अलग से कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई। उसकी इच्छा थी तो कभी उसे रोका भी नहीं। घर पर ही वह प्रैक्टिस किया करती थी। वे 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में चुनी गई। नंदिनी की पढ़ाई कोटा के ही माला रोड के एक निजी स्कूल में पूरी हुई। जिसके बाद वो बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई। जहां वे सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही है।
बेटी ने पहना ताज तो खेतीहर पिता की खुशी का ठिकाना न रहानंदिनी के पिता कोटा में ही किसान हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता सांगोद के पास भांडाहेडा में खेती करते हैं। उनका परिवार कोटा के पुरानी सब्जी मंडी में रहता है और मां एक गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन अभी नौंवी की पढ़ाई कर रही है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…