राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नॉर्वेजियन पर्यटक के द्वारा होटल से छलांग लगाने जाने की खबर है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नशे में होने के कारण और भ्रमवश खुद को बचाने के लिए उसने होटल से छलांग लगाई थी। पर्यटक की पहचान 33-वर्षीय नोए फिन वेटल के रूप में की गई है। वह योग सत्र में भाग लेने के लिए भारत आया हुआ है।
जयपुर के डीसीपी (ईस्ट) ज्ञानचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि पर्यटक जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेक विहार में एक होटल की तीसरी मंजिल पर ठहरा हुआ था। इस दिन जन्माष्टमी होने के कारण आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के समय मंदिरों में उत्सव आरंभ हो गया। इसी दौरान आतिशबाजी भी हो रही थी जिसे पर्यटक ने संभावित गोलीबारी की घटना समझ लिया और मंदिरों में तेज आवाज में चल रहे कीर्तन को उसने चीखों के रूप में समझा।
यादव ने बताया कि पर्यटक उस समय भांग के नशे में भी था, जिसकी वजह से उसने आपातकालीन स्थिति मानते हुए खुद को बचाने के लिए अपने होटल की खिड़की से जमीन पर छलांग लगा दी। मामले की सूचना पुलिस को देते हुए पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा उसे जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पर्यटक की हालत स्थिर है तथा वह खतरे से बाहर है। उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है तथा अन्य चोटों के लिए उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पर्यटक द्वारा बताई गई गोलीबारी की घटना की पुष्टि के लिए जांच-पड़ताल की। इसमें पाया गया कि ये सभी पटाखे चलने की घटनाएं थी। पुलिस ने नॉर्वे दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…