जयपुर। सोशल मीडिया मैनेजमेंट के मामले मे भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। भले ही भाजपा संगठन के मामले में कांग्रेस से कमजोर दिखाई दे रही हो पर सोशल मीडिया पर भाजपा ने अपना पूरा कब्जा किया हुआ है। भाजपा के इसी प्रोपेगेंड़ा को बराबर की टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। अब कांग्रेस भाजपा को टक्कर देने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी फौज तैयार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस 60 हजार पदाधिकारियों को तैयार कर रही है।
कांग्रेस सरकार चुनावी मोड़ में
कांग्रेस सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी मोड़ में है। कांग्रेस सरकार जल्द ही 1 लाख वॉलंटियर्स को जोड़ने जा रही है। यह वॉलंटियर्स सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कांग्रेस के पास सोशाल मीडिया के लिए कोई टीम नहीं है। अब ऐसे में कांग्रेस ने सोशल मीडिया के लिए भी काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस सोशल मीडिया के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसके जरीए वॉलंटियर्स को नियुक्त किया जाएगा। इसके जरिए टीम सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी।
अलग-अलग बनाएं जाएंगे ग्रुप
जिस तरह से भाजपा की और से वाट्सएप पर ग्रुप बनाएं गए है उसी प्रकार से अब कांग्रेस भी ग्रुप बनाएगी। यह ग्रुप अलग- अलग कैटेगरी के होंगे इसमें युवाओं, किसानों , महिलाओं सभी को जोड़ा जाएगा। कांग्रेस सरकार का प्रचार प्रसार भी इसके माध्यम से किया जाएगा। पार्टी की और से इसके लिए जून महीने में 60 हजार पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। सरकार की और से सभी जिलों में 40 सदस्यों की नियुक्ति भी कि जाएगी। मिस कॉल के जरिए पार्टी के द्वारा लाखों की संख्या में नए वॉलंटियर तैयार किए जाएगे। इसके साथ ही सभी को जुलाई माह से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…