जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जादुई पिटारा खोल दिया हैं। सीएम गहलोत ने महंगाई राहत अभियान को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी हैं। इस घोषणा के बाद अब आम जनता को रोजाना एक हजार रूपए से एक लाख रूपए तक जितने का मौका मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए इस घोषणा को सार्वजनिक कर दिया हैं।
इस पिटारे की जानकारी देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा क्या लिखा है अधूरा, कल दिख जाएगा पूरा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जांए ओर पिटारा खुल जाएगा। प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए सीएम अशाक गहलोत बजट घोषणा के बाद करोड़ो परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया गया हैं। अब इन योजनाओं के सवालों के जवाब देकर एक हजार से एक लाख रूपए तक का पुरस्कार जित सकते हैं।
10 योजनाओं के सावालो का जवाब वीड़ियों के रूप में बनाना है उसके बाद इसे पोस्ट करना है जिसके बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। तथा दुसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रूपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं इस योजना के तहत 100 विजेताओं को एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…