Categories: स्थानीय

ओएसडी लोकेश शर्मा ने साधा अमित शाह पर निशाना, कह दी इतनी बड़ी बात

  • शार्मा ने कहा डरते वो है जिनके इरादे स्पष्ट नहीं
  • सीएम ने बनाया प्रदेश की जनता को सशक्त

जयपुर। बेणेश्वर धाम में हुई जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए शाह ने गहलोत से सार्वजनिक प्रेस वार्ता करने की बात कही। अमित शाह के इस बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पलटवार किया है। लोकेश शर्मा ने कहा सीएम गहलोत ने आज लोक कल्याण कारी योजनाओ से प्रदेश की जनता को सशक्त बनाया है।

 

यह भी पढ़े: जयपुर ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, पुलिस ने जारी किया ये आदेश

 

सीएम की पहली प्राथमिकता जनता को गुड गवर्नेंस देना

अमित शाह ने गहलोत पर वार करते हुए कहा गहलोत जी आप में हिम्मत है तो सार्वजनिक प्रेस वार्ता कर राजस्थान की जनता को बताइए पांच साल में घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार तथा तुष्टिकरण के अलावा और क्या काम किया गया है। जिस पर पलटवार करते हुए लोकेश शर्मा ने कहा सीएम अशोक गहलोत सार्वजनिक प्रेस वार्ता कर प्रदेश की जनता को सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड देने का काम करते है। शर्मा ने कहा सीएम की पहली प्राथमिकता जनता को गुड गवर्नेंस देने की है। सीएम गहलोत में जनता के सामने पारदर्शिता रखने की गजब हिम्मत है।

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India- 04 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

मुख्यमंत्री के इरादे और वादे दोनों स्पष्ट

लोकेश शार्मा ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा डरते वह है जिनके इरादे स्पष्ट नहीं होते है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के इरादे और वादे दोनों ही स्पष्ट है। शर्मा ने कहा आज सीएम गहलोत ने देश की रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से त्रस्त जनता को 500 रूपए मे गैस सिलेंडर देने शुरू किए है। आमजन को अन्नपूर्णा फूट पैकेट दिए जा रहे है। आमजन को स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल तक खोले जा रहे है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago