देश की स्वतंत्रता का पर्व मनाते हुए अजमेर के एक शख्स ने ऐसा कारनाम कर डाला कि उसे थाने की हवा खानी पड़ गई। मामला अजमेर का है जहां एक इस शख्स ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से घोड़े को रंग दिया। यही नहीं वह अपने इस कारनामें से खुश होकर स्थानीय इलाकों में इस घोड़े के साथ घूमता नजर आया। जिसे देखकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद ही मामला पुलिस तक पहुंच गया और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत उसपर मामला भी दर्ज करवाया गया।
10 वीं पास की लगी लाॅटरी मिलेगी 30 हजार सैलरी
पशु प्रेमियों ने जताया कड़ा विरोध
पशु क्रूरता का यह मामला राजस्थान के अजमेर से सामने आया है। जहां लोगों को आकर्षित करने के लिए एक शख्स ने घोड़े को को तिरंगे के रूप में रंग दिया। यह कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम के अंदर आने के कारण जैसे ही लोगों की नजर में आया इसका जमकर विरोध हुआ। लोगों ने आपत्ति जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत हुआ केस
पशु प्रेमी और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि अमर सिंह ने मामले के बारे में पता लगते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सिंह के पास यह जानकारी 15 अगस्त की रात में आई। उन्होंने इस पर कदम उठाते हुए 16 अगस्त की सुबह ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को शिकायत भेजी। जिसमें जल्द से जल्द घोड़ा मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई की मांग की।
TOP TEN – 18 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें
घोड़े को होती है पीड़ा
पशु विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी पशु पर रंग लगाने से उन्हें बहुत परेशानी होती है। यही नहीं इससे उन्हें स्किन की कोई बड़ी बीमारी भी होने का खतरा रहता है।
इंस्टा की रील पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार इस घोड़े के साथ शख्स का वीडियों इंस्टा पर अपलोड किया गया। जो काफी वायरल हुआ। यहीं से मामला पशु कल्याण बोर्ड के पास पहुंचा। जिसके बाद इस पर कार्रवाई की गई।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…