जयपुर। मोरक्को में तीन दिवसीय संसदीय सम्मलेन अयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के द्वारा भारत का प्रतिनिधत्व किया जा रहा है। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भारत शांति और लोकतंत्र को कट्टर समर्थक है। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने इस दौरान कहा भारत की भूमि दुनिया के कई धर्मों की जननी है। सांसद तिवाड़ी ने कहा भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, भारत में सभी धर्मों को एक समना माना जाता है। भारत हिंदू, बौध्द, सिख, जैन धर्म की जननी भी है।
भारत ने की सभी धर्मों को स्वतंत्रता प्रदान
सांसद तिवाड़ी ने कहा भारत का संविधान सभी को अपने धर्म को मानने की पूरी आजादी देता है। भारत का संविधान अपने धर्मों को अपनाने की स्वतंत्रता प्रदान करता है यही कारण है की भारत धर्मनिरपेकक्ष राष्ट्र है। इस मौके पर सांसद तिवाड़ी ने अल्पसंख्यक समुदाय का भी ज्रिक किया और कहा भारतीय संविधान में ईसाई, मुस्लिम, पारसी, बौध्द, सिक्ख समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय की श्रेणी में रखा गया है। और अल्पसंख्यक समुदाय को सरकार के द्वारा विशेष सहायता भी मुहैया करवाई जाती है
भारत करता है वसुधैव कूटुम्बकम के विचारों का समर्थन
सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा भारत वसुधैव कूटुम्बकम के विचारों का समर्थन करता है। यही कारण है की भारत ने कोविड-19 के दौरान वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम चलाया। और इस कार्यक्रम के जरिए 150 देशों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई। भारत में जी-20 समिट का आयोजन हो रहा है। सांसद तिवाड़ी ने कहा भारत एक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण देश है जो धर्म और अहिंसा के मूल्यों को कायम रखता है। इस दौरान सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा भारत हज यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। इसके लिए भारत की और से कमेटी भी बनाई गई है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…