जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। अब ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का एक बयान सामने आया है। डोटासरा ने खेमा बदलने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कहा मिनट-मिनट में पार्टी बदलने वाले नेताओं को जनता स्वीकार नहीं करती है। जनता उसी का साथ देती है जो हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। डोटासरा के इस तंज से चुनावी सरगर्मियों के बीच सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है। इस दौरान डोटसरा ने राजस्थानी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा इंसान की कीमत ठीडै रीयां हूवै। डोटासरा ने कहा इंसान को अपने स्टैंड पर कायम रहना चाहिए। डोटासरा ने बीना किसी का नाम लीए विरोधीयों पर निशाना साध दिया।
इंसान की कीमत ठीडै रीयां हूवै- डोटासरा
डोटासरा ने खंडेला में सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सभा में मौजूद थे। इसके बाद डोटासरा ने ट्वीट करते हुए लिखा इंसान की कीमत ठीडै रीयां हूवै। मिन- मिनट में पार्टी और पाला बदलने वालों को जनता स्वीकार नहीं करती। जो जनता के बीच रहे उनके काम करे, उनके सुख: दुख में खड़ा रहे, जनता उसे आशीर्वाद देती है।
डाटासरा ने अपने बयान से एक साथ कई तीर चलाए है। डोटासरा का निशाना सुभाष महरिया पर था हाल ही में महरिया ने कांग्रेस का दामन छोड़ कर दुबारा से भाजपा का दामन थाम लिया है। संभावना है की कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए सुभाष महरिया लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा के सामने ताल ठोक सकते है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नताओं के पार्टी बदलने की चर्चाएं जोरो पर है अब ऐसे में गोविंद सिह डोटासरा के बयान के बाद सियासत के गलियारों में सियासी चर्चाए शुरू हो गई है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…