Categories: स्थानीय

Phalodi Satta Bazar और तीतर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, देखती रह गई BJP Congress

 

Karanpur Election Results: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर अंतिम परिणाम सामने आ चुके है। यहां कांग्रेस पार्टी अपनी सीट बचाने में सफल रही है। करणपुर से जनता ने 2024 विधानसभा चुनाव में दिवंगत पूर्व विधायक 'गुरमीत सिंह कुन्नर' के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को अपना विधायक चुना है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बड़ी हार मिली है। उन्हें रुपिंदर सिंह ने 12570 वोटों के अंतर से मात दी है। 

 

Phalodi Satta Bazar का क्या था दावा!  

 

Phalodi Satta Bajar ने करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के लिए तकरीबन 20 पैसे का भाव चलाया था। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी 'रुपिंदर सिंह कुन्नर' के लिए तकरीबन 5 रुपये का भाव चलाया था। उल्लेखनीय है कि Satta Bazar में जिसका भाव सबसे कम रहता है, उसके जीत की उम्मीद अधिक होती है। वहीं, जिसका भाव अधिक होता है उसकी हार की संभावना बनी रहती है। 

 

यह भी पढ़े: Phalodi Satta Bazar में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल, कांग्रेस ने किया कमाल

 

Titar Singh ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

 

करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी  'रुपिंदर सिंह कुन्नर' ने बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन जो नाम सबसे अधिक चर्चाओं में रहा, वो था 'तीतर सिंह', जो अपने करियर का 32वां चुनाव लड़े और हारे। तीतर सिंह पेशे से मनरेगा मजदूर है और अपने क्षेत्र में बीते 40 सालों में अलग-अलग चुनाव लड़ चुके है। यह उनका 32वां चुनाव था। इसी के साथ वह अपने जीवनकाल में अभी तक कुल 32 चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना चुके है। उन्हें आज तक एक भी जीत नहीं मिली है। 

 

यह भी पढ़े: कांग्रेस ने जीता 'करणपुर' का गढ़, रुपिंदर सिंह कुन्नर ने मंत्री टीटी को हराया

 

कांग्रेस की सीटें बढ़कर 70 पर पहुंची 

 

दिसंबर 2023 में हुए मुख्य चुनावों में 199 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें से भाजपा ने 115 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और कांग्रेस को महज 69 सीटें मिली थी, जो अब बढ़कर 70 हो गई है। करणपुर सीट अपना 32वां चुनाव लड़ रहे निर्दलीय कैंडिडेट तीतर सिंह के चलते भी सुर्ख़ियों में रही हैं।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago