जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जयपुर दौरा प्रस्तावित हैं ऐसे में नगर निगम हेरिटज की और से राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे व जी-20 समिट से पहले गुलाबी नगरी जयपुर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। गुलाबी नगरी को दुल्हन की तरह सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर निगम की और से 10 दिनों के भीतर शहर के बदहाल फुटपाथ, बरामदों, सड़कों पर बने गढ्डों को ठीक किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की ओर से सड़क के किनारे बनाई गई रेलिंग को दुरूस्त करने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
नगर निगम ने जयपुर की बदहाली को दुरूस्त करने की कवायद शुरू कर दी हैँ। नगर निगम की और से आवार पशुओं को भी पकड़ा जाएगा। परकोटे पर लगे पोस्टर बैनर को हटाने कार्य भी किया जाएगा। इसके साथ ही परकोटे की चार दीवारों को सजाने के लिए रंग रोगन करवाया जाएगा। जयपुर को सजाने में नगर निगम कोई कमी बाकी नहीं छोड़ना चहाता। 14 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर के दौरे पर रहेगी। वहीं इसके बाद में जयपुर में जी-20 समिट का अयोजन किया जाएगा। जी 20 समिट का आयोजन 29 से 31 जुलाई तक जयपुर में होने जा रहा हैं।
जी-20 समिट में शामिल होने के लिए दुनियाभर के अलग- अलग देशों के पॉलिटिशियन जयपुर पहुंचेंगे। ऐसे में आयोजित होने वाले जी-20 समिट को लेकर प्रशासन ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। जयपुर की बदहाल स्थिति पर नगर निगम हेरिटेज के अधिकारियो को आला अधिकारियों ने फटकार लगाई। फटकार के बाद नगर निगम हेरिटेज के कमिश्नर राजेंद्र सिंह शेखावत एक्टिव मोड में आ गए है। कमिश्नर ने जी-20 सम्मेलन के खत्म होने तक एक भी पशु सड़क पर नजन नहीं आए इसके लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…