विप्र समाज की ओर से नवरात्रि के अवसर पर प्रबुद्ध विप्र नारी विचार गोष्ठी एवं कन्या पूजन का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 21 अक्टूबर 2023 को सुभाषनगर शास्त्रीनगर जयपुर के होटल सोविनियर पीपरमेंट में किया जाएगा। दोपहर 3.00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस गोष्ठी में समाज की महिलाएं और बालिकाएं भाग लेंगी। डॉ अलका गौड़ ने बताया कि इस गोष्ठी में 51 कन्याओं का पूजन प्रबुद्ध मातृ शक्ति और विप्रजन करेंगे।
कार्यक्रम में पहले 1 घंटे महिला शक्ति की विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जहां विभिन्न नारी सशक्तिकरण की योजनाओं और महिलाओं को स्वरोजगार, स्वावलम्बन और अनेक विषयों पर विषय विशेषज्ञ विप्र महिला विशेषज्ञों के द्वारा प्रेसेंटेशन दी जाएगी। जहां चर्चा के दौरान खुला सत्र भी रखा जाएगा। कार्यक्रम में एंकरिंग, चर्चा, प्रजेंटेशन, पूजन सभी अन्य व्यवस्थाएं विप्र महिला शक्ति ही करेगी। इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध विप्र समाज को अपनी कन्याओ सहित आमंत्रित किया गया है।
एक जाजम पर एक समान रूप से सभी को सम्मिलित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व आईपीएस हरिप्रसाद शर्मा, पूर्व आईपीएस लक्ष्मण गौड़, पूर्व कलेक्टर जी पी शुक्ला, पूर्व आईएएस मनोज शर्मा, डॉ आशीष गौड़, पूर्व RAS राजेन्द्र शर्मा, विनोद पारीक,
RAS पंकज ओझा, RAS जी एल शर्मा, विकास राजपुरोहित, पुलिस अधिकारी दिनेश शर्मा, पूर्व बार कौंसिल अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा सभी प्रबुद्ध महिलाओं को कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…