सीकर। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी पहुंचेगी। महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन की और से पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं। पुरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। वहीं सेना की ओर से बार-बार हेलीपैड का निरीक्षण भी किया जा रहा हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन की और से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जयपुर से हेलीकॉप्टर में रवाना होंगी उसके बाद खाटू की नगरी पहुंचेगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खाटू श्यामजी मंदिर पहुंच कर बाबा श्याम के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की और से तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इन हेलीपैड का निरीक्षण भी लगातार किया जा रहा हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के द्वारा निरीक्षण किया गया हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करीब 3 घंटे तक खाटू में रूकेंगी।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंदिर पहुंच कर बाबा खाटू श्यामजी के दर्शन करेंगी। द्रोपदी मुर्मू का मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी हैं। इसके साथ ही प्रशासन की और से 18 चिकित्स्कों की टीम को भी तैनात किया गया हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी की और से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावि दौरे को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट भी की गई हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…