Categories: स्थानीय

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा देश के दो सदनों को चला रहे राजस्थानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति का संबोधन हुआ। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा ये गर्व की बात है की देश के दो सदनों को राजस्थानी चला रहे हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित करते हुए विधायकों को नसीहत भी दी। विधायकों को नसीहत देते हुए कहा मैं और मेरा से ऊपर उठ कर प्रदेश व जनता के लिए सोचें। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान अपने भाषण की शुरूआत राजस्थानी भाषा बोल कर की।

विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में अपना उब्दोधन दिया गया। लोकसभा स्पीकर डॉ सीपी जोशी ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा राष्ट्रपति का संबोधन हमारे लिए गर्व की बात हैं। यह एक एतिहासिक पल हैं। जाशी ने कहा राजस्थान ने लंबा सफर तय किया हैं।

इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी अपना संबोधन दिया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपना संबोधन देते हुए सरकार पर तंज कसा। राज्यपाल ने तंज कसते हुए कहा सत्रावसान करें ना की एक ही सत्र को लंबा चलाएं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा विधायक सदन की गरिमा को भुल जाते हैं। और विधायकों द्वारा हंगामा शुरू कर दिया जाता हैं। दूसरे को सुनने और समझने का मौका दे। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू की गई। राष्ट्रपति के साथ ही विधायकों का ग्रुप फोटो भी हुआ।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान कहा अतिथि देवो भव: की परंपर को राजस्थान ने बखुबी निभाया हैँ। राजस्थान का अतिथि सत्कार कभी भूला नही जा सकता। राजस्थान की मीरा ने भक्ति साहित्य में अमूल्य योगदान दिया हैं। वहीं इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मोतीलाल तेजावत को याद करते हुए कहा तेजावत ने जनजाति के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए संघर्ष किया था। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कालीबाई भील के बलिदान को भी याद किया।

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago