Categories: स्थानीय

Pushkar Mela में छाया 11 करोड़ का Anmol भैंसा, जानिए खास

 

Pushkar Mela में Anmol नाम का एक भैंसा आया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह इस भैंसे की कीमत 11 करोड़ रूपये लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद मालिक इसको बेचने के लिए तैयार नहीं। इस भैंसे का वजन 1570 किलो है। आपको बता दें कि पुष्कर पशु मेले में राजस्थान के विभिन्न जिलों समेत अन्य राज्यों से भी पशुपालक पहुंच रहे हैं। लेकिन अनमोल भैंसा इन सभी के बीच सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। तो आइए जानते हैं इनमें ऐसा क्या खास है…

 

मुर्रा नस्ल का है Pushkar Mela में आया भैंसा

 

अनमोल भैंसे के साथ ही पुष्कर पशु मेले में अभी तक लगभग 6 हजार पशु पहुंच चुके हैं और पशुओं की मंडी सज चुकी है। इन पशुओं में सर्वाधिक संख्या घोड़ों की है। मेले में अभी 3 हजार 500 ऊंट, 1950 घोड़े और एक भैंसा आए हैं। यह भैंसा हरियाणा से रमीज नामक का शख्स लेकर आया है जो बिस्सू गांव का रहने वाला है। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है जिसका वजन 1570 किलो ग्राम है। मुर्रा नस्ल की भैंसो के दूध में प्रति किलो 12 से 14 का फैट होता है जो किसानों के लिए फायदेमंद है। अनमोल की उम्र 8 साल है। जन्म के समय इसका वजन 80 किलो था। अनमोल कुट्टी, मक्का, जौ का दलिया सुबह के समय खाता है। इस दिन में 3 से 4 बार मालिश की जाती है।

 

यह भी पढ़े: Pushkar Mela में आया 7 करोड़ का 1570 किलो वजनी घोड़ा, लोग हैरान

 

Pushkar Mela में भैंसे की कीमत 11 करोड़

 

आपको बता दें कि अनमोल भैंसे की पिछले साल 3 करोड़ रूपये कीमत लग चुकी थी। अब इसकी कीमत करोड़ 11 करोड़ रुपए लग चुकी है। इस भैंसे का स्पर्म भैंसों के लिए उपयोग किया जाता है। अनमोल को खुराक के तौर पर रोज 5 किलो फल, 20 केले, 20 आमलेट और 5 किलो दूध दिए जाते हैं। इस भैंसे के रोज के खाने का खर्चा 2 से 3 हजार रुपए तक आता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago