Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra In Dholpur Rajasthan
जयपुर। Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रविवार 25 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा आज शाम 4:30 बजे धौलपुर जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसके बाद शाम 5 बजे राहुल गांधी की धौलपुर जिले के मनियां में जनसभा आयोजित की जा रही है।
राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते वक्त Rahul Gandhi के स्वागत में राजस्थान के कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। इनमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के कई नेता शामिल हैं। राहुल गांधी की सभा राजस्थान की सीमा में आने के लगभग 4 किलोमीटर अंदर बोथपुरा के पास हो रही है। राहुल गांधी के स्वागत को लेकर स्थानीय विधायक रोहित बोहरा और प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह भी पढ़ें : PM से मुलाकात करने पर इस नेता को Rahul Gandhi ने दी ये बड़ी सजा, पायलट-प्रियंका का किया था समर्थन
Rahul Gandhi आज शाम को धौलपुर जिले के मनियां में जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली लौटेंगे। इस यात्रा का धौलपुर में ही पड़ाव रहेगा। इसके बाद राहुल गांधी 5 दिन बाद 2 मार्च को दिल्ली से वापस धौलपुर आएंगे और यात्रा को रवाना करेंगे। भारत जोड़ा न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर के राजाखेड़ा बाईपास से मध्यप्रदेश की ओर आगे बढ़ेगी और शाम को राज्य की सीमा में प्रवेश करेगी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस या देश ? Rahul Gandhi ने किसके लिए किया दान, जानिए कितनी रकम दी
आपको बता दें कि Rahul Gandhi की यात्रा के धौलपुर जिले में पहुंचने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धौलपुर में सभा आयोजित हो रही है। गौरतलब है कि भजनलाल शर्मा शनिवार से आभार यात्रा पर हैं। इसके बाद शनिवार शाम वो अचानक दिल्ली चले गए। इसके बाद आज सुबह 11 बजे दिल्ली से सीधे धौलपुर के बाड़ी में पहुंचे जहां उनकी सभा आयोजित हुई।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…