जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने आखिरकार भ्रष्टाचार की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा ही दिया है। भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर सरकार ने अपनी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति (Zero Tolerance policy in Rajasthan) के तहत अब एक ताज़ा और बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, चुनाव पर जाने से ऐन पहले सरकार ने भ्रष्टाचार मामलों में सख्ती दिखाते हुए वर्षों से लम्बित अभियोजन स्वीकृति के मामलों को स्वीकृति दे दी है।
अलवर कलेक्टर के खिलाफ एक्शन Corruption in Alwer
आपको बता दें कि अलवर के पूर्व कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया और सेटलमेंट अधिकारी अशोक सांखला के खिलाफ अभियोजन की इजाजत दी गई है। नन्नूमल के मामले में राज्य सरकार से आईपीसी की धाराओं में इजाजत मिली है, जबकि पीसी एक्ट के लिए मामला केन्द्र सरकार को भेजा गया है। पूर्व कलक्टर नन्नूमल अब रिटायर हो चुके हैं। अलवर मामले में अभियोजन का निर्णय 23 जून 2022 से लंबित था। एसीबी ने अप्रैल 2022 में नन्नूमल पहाड़िया व अशोक सांखला को 5 लाख की घूस लेते रंगे गिरफ्तार किया था। कार्मिक विभाग ने 5 माह में 41 मामलों का निस्तारण किया है। इनमें अधिकतर मामलों में अभियोजन की इजाजत दी गई है। जोधपुर यूआईटी के तत्कालीन उप सचिव हरिसिंह के खिलाफ वर्ष 2015 के एक मामले में अभियोजन से सरकार ने इनकार किया है। इस मामले में अन्य आरोपी दिनेश पंवार के खिलाफ खुद एसीबी ने ही आरोप साबित नहीं माने थे।
हनुमानगढ़ अतिरिक्ति कलेक्टर के घर मिले थे लाखों रुपए नकद
हनुमानगढ़ के तत्कालीन अतिरिक्त जिला कलक्टर कजोड़मल (Hanumangarh collector corruption) के खिलाफ वर्ष 2015 में आय से अधिक सम्पत्ति का केस दर्ज था। भ्रष्टाचार के मामले में उनका नाम आने पर एसीबी ने घर पर तलाशी ली तो लाखों रुपए मिले थे। डीओपी ने एसीबी की रिपोर्ट को सही मानते हुए अभियोजन की इजाजत दे दी।
ED ने REET पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, मिला 7 दिन का रिमांड
विधानसभा में कई विधायकों ने उठाए सवाल
राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों में अभियोजन स्वीकृति को लेकर विधानसभा में कई विधायकों ने सवाल लगाए हैं। इन सभी विधायकों ने एसीबी के मामलों में लंबित अभियोजन स्वीकृति को मुख्य मुद्दा बनाया है। जानकारों का मानना है कि इन्हीं को देखते हुए अभियोजन स्वीकृति के मामलों में अब सरकार तेजी से निर्णय कर रही है
इन बड़े अफसरों के मामलों में मिली इजाजत
अरुण प्रकाश आरएएस
कजोड़मल दूंडिया आरएएस
जगदीश वर्मा एईएन
अशोक सांखला आरएएस
मासिंगा राम जांगिड़ आरएएस
रतन विश्नोई आरएएस
राम सिंह एक्सईएन खेतड़ी (पीएचईडी)
मोहन लाल एडिशनल डायरेक्टर जोधपुर (माइन्स)
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…