Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राज्य के 5 विधायकों के चुनाव जीतने के कारण 5 सीटें खाली हुई थी, जिसके बाद 1 सीट पर भारतीय जनता पार्टी के एमएलए निधन हो गया। लेकिन हाल ही में अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक जुबैर खान का इंतकाल हो गया जिसके अब 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। राजस्थान में अब जल्द ही इन सीटों को लेकर चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा की जाने वाली है। वहीं, सभी पार्टियां व क्षेत्री दल अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने जा रहे हैं। तो जानिए मॉर्निंग न्यूज इंडिया आपको बता रहा है कि किस विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं और पहले कौन विधायक था।
1. देवली उनियारा विधानसभा सीट, यहां से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा सांसद बन चुके हैं।
2. दौसा विधानसभा सीट, यहां से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा सांसद बन चुके हैं।
3. झुंझुनूं विधानसभा सीट, यहां से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला सांसद बन चुके हैं।
4. चौरासी विधानसभा सीट, यहां से BAP विधायक राजकुमार रोत सांसद बन चुके हैं।
5. खींवसर विधानसभा सीट, यहां से RLP विधायक हनुमान बेनीवाल सांसद बन चुके हैं।
6. सलूंबर विधानसभा सीट, यहां से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन हो चुका है।
7. रामगढ़ विधानसभा सीट, यहां से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का इंतकाल हो चुका है।
आपको बता दें कि अलवर की रामगढ़ विधानसभा पर दूसरी बार उपचनाव हो रहा है। यहां पर विधानसभा चुनावों के द्वौरान 2018 में बीएसपी के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह की चुनाव प्रचार के दौरान मौत हो गई थी जिसके चलते चुनाव स्थगित किए गए थे। इसके यहां पर उप चुनाव हुए और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जुबेर खान जीते। हालांकि, अब उनका भी इंतकाल हो चुका है। इसी के साथ ही कांग्रेस विधायकों की संख्या 65 रह गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल
रामगढ़ विधानसभा में साल 2018 में 235110 वोटर थे जो 2023 के विधानसभा चुनाव में बढ़कर 266547 हो गए। 5 साल में इस सीट पर 31437 वोटर्स बढ़े। यह विधानसभा सीट हमेशा से चुनावों के दौरान चर्चा में रहती है। क्योंकि यहां पर विकास से अधिक हिंदू मुस्लिम के मुद्दे पर चुनाव प्रचार में फोकस रहता है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र हरियाणा सीमा से लगता है। साथ ही इसका कुछ हिस्सा मेवात में भी आता है। यहां पर 258 बूथ हैं जिसमे से 30 से अधिक बूथ अति संवेदनशील और संवेदनशील हैं।
2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के बागी उम्मीदवार सुखवंत सिंह द्वारा चुनावी मैदान में उतरने से यहां पर बीजेपी के उम्मीदवार जय आहूजा की जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि, इससे पहले भाजपा नेता जय आहूजा रामगढ़ सीट से 2 बार विधायक बन चुके हैं।
राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कभी कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था लेकिन 1990 के बाद यहां बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में ज्ञान देव आहूजा ने चुनाव लड़ा तभी से यह चर्चित रहने लगी और चुनाव का केंद्र बिंदू हिंदू—मुस्लिम हो गया। अब यहां पर ऐसा ही होता आ रहा है।
इस विधानसभा से जीता प्रत्याशी विपक्ष में बैठता आया है। लेकिन यह मिथक भी 2013 में टूटा जब 2008 ओर 2013 में भाजपा से ज्ञानदेव आहूजा दो बार लगातार विधायक बने। इसे पूर्व रामगढ़ के विधायक को सरकार के विपक्ष में ही विधानसभा में बैठना पड़ा।
हालांकि, अब राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है जिनमें से 7 सीटों में से पहले 4 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। अब देखना ये है कि उपचुनाव में क्या कांग्रेस अपनी लीड बरकरार रख पाती है या नहीं। क्योंकि, अब राज्य में सत्ता भाजपा के हाथों में है। हालांकि, प्रदेश में सरकार बनने के बाद श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…