Madan Rathore Oath Ceremony : राजस्थान बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जयपुर में बीजेपी कार्यालय स्थित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की। इस मौके पर बीजेपी नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिलाने का वादा किया।
उन्होंने कहा सरकार अपने कार्यकर्ताओं को नुमाइंदा मानती है। जनता इन्हें ही धन्यवाद और शिकायत देती है। सरकार आपकी है इसलिए सरकार की प्रशंसा करो। हम आपकी बात सुनेंगे और आपके लिए सेतु का काम करेंगे। राठौड़ ने कहा वसुंधरा राजे और विजया राहटकर ने जो गुरु मंत्र दिया है, उसे वह हमेशा साथ रखेंगे। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व प्रेम देख उनका गला भर आया है।
प्रदेश की दो बार की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के शपथ ग्रहण समरोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘पद स्थाई नहीं रहता। राजनीति का दूसरा नाम है उतार-चढ़ाव। हर व्यक्ति को एक दिन इस दौर से गुजरना होता है। इस दौरान उसके समक्ष 3 चीजें आती हैं- पद, मद और कद। राजे ने कहा पद और मद स्थाई नहीं होते लेकिन कद स्थाई रहता है। अगर किसी को राजनीति में पद का मद आ गया तो उसका कद कम हो जाता है।’ राजे के इस बयान के बाद मदन राठौड़ ने इसे गुरु मंत्र मान सहर्ष स्वीकार किया।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने संबोधन में मदन राठौड़ के संघर्ष को सलाम किया। उन्होंने कहा ‘मदन राठौड़ ने प्रचारक के तौर पर विचार को आगे बढ़ाया और आपातकाल में जेल की सजा भी काटी। जोशी ने एक आम कार्यकर्ता को पार्टी की कमान सौंपने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही वसुंधरा राजे,अशोक परनामी,सतीश पूनियां, गुलाबचंद कटारिया, ओम माथुर और अरुण चतुर्वेदी की टीम में काम करने पर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ही कांग्रेस की निष्क्रिय सरकार को हटाया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…