Rajasthan Bjp Yuva Morcha: राजस्थान में उपचुनाव सर पर हैं। वहीं भाजपा में उपचुनाव से पहले ही अंतर्कलह शुरू हो गई है। वह भी युवा शक्ति में। दरअसल बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में ये घमासान हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने नई कार्यकारिणी की सूची निकाली। लेकिन इसके बाहर आते ही विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण निरस्त किया गया। इसका कारण कई जिले के युवाओं को सूची में प्रतिनिधित्व नहीं मिलना बताया जा रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब युवा मोर्चा की सूचि पर बीजेपी को आंतरिक घमासान झेलना पड़ा हो। तक सवाल ये भी खड़ा हो गया है कि क्या बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष से अभी समीकरण नहीं सध रहे।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन को नई कार्यकारिणी का इंतजार है। कुछ जगहों को छोड़कर बाकी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। फिलहाल देखें तो करौली के जिला अध्यक्ष के साथ कुछ अन्य पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसे मीडिया को जारी भी कर दिया गया। लेकिन इसके सामने आते ही कई जिलों से विरोध के स्वर फूटने लगे। ऐसे में एक घंटा बीतने से पहले ही कार्यकारिणी को भंग करना पड़ा। पार्टी ने ऑफिशियल अकाउंट पर इसे त्रुटिवश जारी होना कहकर खुदको बचाया।
यह भी पढ़ें:बीजेपी लेगी देवली-उनियारा में पायलट से टक्कर
युवा मोर्चा के नई कार्यकारिणी के गठन होने पर कई युवा नेताओं को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। ऐसे में विरोध शुरू हो गया। वहीं कई नेता ऐसे भी थे जो कद के अनुरूप पद नहीं मिलने के कारण नाराज हो गए। ऐसे में मामला पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तक गया। ऐसे में तुरंत कार्यकारिणी को निरस्त कर इसपर फिर से काम शुरू किया गया।
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभी अंकित चेची हैं। जिन्होंने 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री के साथ कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष प्रदेश के साथ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। विरोध के बाद शीघ्र ही नई सूची जारी करने की बात की गई।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…