जयपुर। Rajasthan Budget 2024 PDF Download : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान का बजट 2024 पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने विकसित राजस्थान के लिए सरकार के 10 संकल्प बताए हैं। इस बार सभी विधायकों और पत्रकारों को बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जा रही है। इस बार बजट की कॉपी सिर्फ एक गाड़ी में लायी गई है। ऐसे में आप Rajasthan Budget 2024 PDF Download यहां क्लिक करके कर सकते हैं।
1. राज्य को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है।
2. पानी, बिजली, सड़कों का विकास करना है।
3. शहरी क्षेत्रों का विकास करना है।
4. किसानों का सशक्तिकरण करना है।
5. MSME को बढ़ावा दिया जाएगा।
6. विरासत भी, विकास भी की सोच के साथ धरोहर संरक्षण दिया जाएगा।
7. पर्यावरण संरक्षण करना है।
8. स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास करना है।
9. सामाजिक सुरक्षा का संकल्प लिया गया है।
10. गुड गवर्नेंस, परफाॅर्म, रीफॉर्म और ट्रांसफॉर्म किए जाएंगे।
— राज्य में 2750 किमी से अधिक लंबे 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा.
— 2 सोलर पार्क बनाने की घोषणा की गई है जिसके तहत जैसलमेर और बीकानेर में दो सोलर पार्क बनाए जाएंगे।
— राज्य में सड़क निर्माण पर 60 हजार करोड़ खर्च कर 1500 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया — जाएगा। इसी क्रम में चरणबद्ध तरीके से स्टेट हाईवे, फ्लाईओवर, ROB आदि के निर्माण के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव।
— प्रदेश में 25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
— राज्य में शहरी क्षेत्र में 150 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र में लाइब्रेरी और वाई-फाई कनेक्शन दिए जाएंगे।
— सरकार 500 रोडवेज बसें खरीदेगी. इसके अलावा 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा. निगम 800 बसें किराए पर लेगा।
— रोडवेज विभाग में 1650 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…