जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी रामेश्वर डूडी एकबार फिर राजस्थान में अपना जलवा दिखाने वाले हैं। डूडी ने इसबार बीकानेर के नोखा से कांग्रेस पार्टी का चौखा करने की योजना बनाई है। इसके तहत डूडी अपने विधानसभा क्षेत्र नौखा में किसान सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। यह सम्मेलन 26 अप्रेल को जसरासर में होने जा रहा है। इस किसान सम्मेलन में लाखों किसानों की भीड़ उमड़ने वाली है। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।
डूडी का वेलकमबैक कार्यक्रम
यह किसान सम्मेलन रामेश्वर डूडी के लिए वेलकम बैक कार्यक्रम है। पिछले विधानसभा चुनावों में डूडी को हार का सामना करना पड़ा था। अब डूडी अपनी ताकत दिखा कर बड़े स्तर पर वापसी करने की कोशिश में हैं। बता दें कि डूडी को पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बिहारीलाल से 8663 वोट से शिकस्त मिली थी। बिहारीलाल को 86917 वोट जबकि कांग्रेस के रामेश्वर डूडी को 78254 वोट मिले थे।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल
बीकानेर जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र स्थित जसरासर गांव में होने जा रहे इस सम्मेलन में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता हिस्सा लेंगे। किसान सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस विशाल किसान सम्मेलन में गहलोत सरकार की पूरी कैबिनेट को निमंत्रण भेजा गया है। कई मंत्री और विधायक इस किसान सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।
किसान नेता हैं डूडी
रामेश्वर डूडी की पहचान एक किसान नेता के रूप में हैं। वे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन खेती किसानी के साथ वे एक सफल उद्यमी भी है। पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामेश्वर डूडी को राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी थी। फरवरी 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद डूडी ने गांव गांव में चौपाल लगाकर किसानों के साथ संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। उनका कहना है कि देश और प्रदेश में किसानों को सक्षम और सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। जब किसान सक्षम और सशक्त होगा तो देश प्रगति नहीं कर सकेगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…