Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुए। परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे। इससे पहले कई मीडिया एजेंसियों के Exit Poll सामने आने लगे है। कई Poll में भाजपा साफ़ तौर पर सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है, वहीं कुछ ऐसे भी है जो कांग्रेस-भाजपा में जबरदस्त टक्कर दिखा रहे है। ऐसे में हम यहां बात कर रहे है जयपुर शहर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट की, जो इन चुनावों की हॉट सीट भी है।
जयपुर जिले में 19 विधानसभा सीट आती है, जिनपर अलग-अलग राजनीतिक दलों से या फिर निर्दलीय रुप में कुल 199 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। 199 में से जीतना 19 को ही है लेकिन जमानत जब्त होने से बचाना भी जरुरी है। चुनाव लड़ रहा कोई भी उमीदवार नहीं चाहता कि उसकी जमानत जब्त हो जाए। ऐसे में जानते है जयपुर की किस सीट पर कम से कम कितने वोट चाहिए कि उमीदवार अपनी जमानत जब्त होने से बचा सके। चलिए जानते है –
चुनाव लड़ रहे किसी भी कैंडिडेट के लिए चुनाव आयोग के अनुसार जमानत जब्त होने से बचाने के लिए सम्बन्धित सीट पर पड़े वोट का 1/6 यानी 16.666 प्रतिशत वोट प्राप्त करना जरुरी होता है। यदि कैंडिडेट ऐसा नहीं कर पाता है तो चुनाव आयोग उसके द्वारा जमा करवाई गई जमानत राशि जब्त कर लेता है।
यह भी पढ़े: 'फलोदी सट्टा बाजार' वाली विधानसभा में कितनी हुई वोटिंग, जानिए
जयपुर शहर की 10 विधानसभा सीट है। जिनमें झोटवाड़ा, आमेर, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स, किशनपोल, आदर्श नगर, सांगानेर और बगरू। वही जयपुर ग्रामीण में 9 सीट है, जिनमें कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चौमू, फुलेरा, दूदू, जमवारामगढ़, बस्सी और चाकसू। इन 19 सीटों पर किस कैंडिडेट को कितने वोट चाहिए ताकि वह अपनी जमानत राशि जब्त होने से बचा सके। चलिए जानते है –
विधानसभा | कुल वोट पड़े | जमानत बचाने के लिए जरुरी वोट |
झोटवाड़ा | 306133 | 51020 |
आमेर | 224260 | 37375 |
हवामहल | 194078 | 32345 |
विद्याधर नगर | 247859 | 41308 |
सिविल लाइन्स | 171716 | 28618 |
किशनपोल | 148088 | 24680 |
आदर्श नगर | 196740 | 32789 |
मालवीय नगर | 150653 | 25108 |
सांगानेर | 246066 | 41009 |
बगरू | 253991 | 42330 |
कोटपूतली | 173924 | 28986 |
विराटनगर | 175179 | 29195 |
शाहपुरा | 195893 | 32647 |
चौमू | 210779 | 35128 |
फुलेरा | 203599 | 33932 |
दूदू | 199761 | 33292 |
जमवारामगढ़ | 177125 | 29520 |
बस्सी | 183768 | 30627 |
चाकसू | 174794 | 29131 |
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…