जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही हर कोई टिकट की दौड़ में शामिल हो रहा है। राजधानी में कई पार्षद निगम के सभासद भवन से निकलकर विधानसभा तक पहुंच चुके है। इस लिस्ट मे सबसे आगे किशनपोल विधानसभा से तीन बार रहे विधायक मोहनलाल गुप्ता का नाम सबसे आगे है। मोहनलाल गुप्ता शहर के पहले महापौर भी रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद एक बार फिर से ताल ठोक रहे हैं।
ऐसे कई चेहरे हैं जो निगम से विधानसभा पहुंचे हैं। अशोक परनामी को नाम भी इसमे शामिल है परनामी निगम में महापौर रहे है। परनामी एक बार फिर से टिकट की कतार में खड़े हुए नजर आ रहे है। सांगानेर विधानभा से वर्तमान विधायक अशोक लाहोटी ने महापौर से विधायकी का सफर तय किया है। इस बार भी कोशिश है की पार्टी उन्हे फिर से मौका दे।
शहरी सरकार से निकलकर विधानसभा का दरवाजा खटखटाने वालों की लिस्ट में कांग्रेस के कई नेताओं का नाम भी शामिल है। समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा भी दावेदार कर रही है। दोनों ही प्रमुख दलों में कई ऐसे नाम शामिल है जिनके पास संगठन में पद है, लेकिन विधानसभ में पहुंचने का चार्म कुछ अलग ही होता है। यही कारण है की आज हर कोई दावेदारी पेश कर रहा है। भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने मालवीय नगर से वहीं विप्र बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने विद्याधर नगर से ताल ठोक रही है।
यह भी पढ़े: अगले 48 घंटे जमकर हो सकती है बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी
ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर सांगानेर से तथा हेरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर सिविल लाइंस से दावेदारी ठोक रही है। ग्रेटर निगम की पूर्व महापौर शील धाभाई झोटवाड़ा से और पूर्व महापौर विष्णु लाटा सांगानेर से तैयारी कर रहे है। ग्रेटर नगर निगम के उप महापौर पुनीट कर्णावट का नाम भी इसमे शामिल है। जो मालवीय नगर से दावेदारी कर रहे है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…